फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है माखन, जन्माष्टमी पर इस रेसिपी से बनाएं सफेद मक्खन

Thu, 18 Aug 2022 12:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Dish to Prepare White Butter for Lord Shri Krishna Know Recipe in Hind
white butter - फोटो : istock

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त लोग भगवान के बाल रूप की पूजा अर्चना के साथ ही व्रत-उपवास भी करते हैं। विधि-विधान से पूजा के साथ ही कान्हा जी को उनके प्रिय भोजन का भोग लगाया जाता है। जिसमे माखन-मिश्री जरूर शामिल रहता है। लेकिन बहुत सारे लोगों को सफेद मक्खन बनाना नहीं आता। अगर आप भी भगवान को भोग लगाने के लिए सफेद मक्खन घर में बनाना चाहती हैं। तो इस विधि को ट्राई करें, फटाफट सफेद मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।

Krishna Janmashtami 2022 Special Dish to Prepare White Butter for Lord Shri Krishna Know Recipe in Hind
milk - फोटो : istock
सफेद मक्खन बनाने की सामग्री

सफेद मक्खन बनाने के लिए आप चाहे तो दूध की मलाई को इकट्ठा कर सकती हैं। या फिर फ्रेश क्रीम को भी बाजार से खऱीद कर घर ला सकती हैं। 

Krishna Janmashtami 2022 Special Dish to Prepare White Butter for Lord Shri Krishna Know Recipe in Hind
butter - फोटो : istock
सफेद मक्खन बनाने की विधि

सफेद मक्खन बनाने के लिए अगर आप पहले से तैयारी करना चाहती हैं तो दूध की मलाई को किसी बर्तन में फ्रिज में इकट्ठा कर लें। जिस दिन मक्खन बनाना है तो फ्रिज में रखी मलाई को बाहर निकाल लें। करीब तीन से चार दिन के दूध की मलाई से ठीक-ठाक मक्खन की मात्रा निकल सकती है। इस मलाई को फ्रीजर में इकट्ठा करते रहें। जब जरूरत हो तभी फ्रीजर से बाहर करें। फ्रीजर से बाहर करने के बाद इसमे थोड़ी सी दही डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Dish to Prepare White Butter for Lord Shri Krishna Know Recipe in Hind
cream - फोटो : pixabay

अब इस फ्रीजर की जमी मलाई को फूड प्रोसेसर में डाल दें। अगर फूड प्रोसेसर नही है तो मिक्सी के बड़े जार में डालकर चलाएं। फूड प्रोसेसर में डालकर मक्खन और उसका पानी अलग होने तक चलाएं। इसी तरह अगर मिक्सी के जार में चला रही हैं तो इसमे पानी डालकर चलाएं। जिससे कि मक्खन आसानी से निकल सकें। जब पानी और मक्खन अलग हो जाए तो इसे किसी चम्मच या लकड़ी की मथनी की मदद से किसी बर्तन में निकालकर रख लें। बस तैयार है आसान से स्टेप में घर में बना ताजा मक्खन। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2022 Special Dish to Prepare White Butter for Lord Shri Krishna Know Recipe in Hind
butter - फोटो : instagram

इस मक्खन को अगर आप फ्रिज में रखते हैं तो ये करीब एक सप्ताह तक खराब नहीं होता और आसानी से खाने लायक बना रहता है। वैसे तो बाजार में फ्रेश क्रीम मिल जाती है। लेकिन घर में बने मक्खन का स्वाद बिल्कुल ही अलग होता है। भगवान को भोग लगाने के लिए आप इस मक्खन के साथ मिश्री जरूर रखें। और प्रसाद स्वरूप इसे बांटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed