बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को खाना कम पसंद आता है। वहीं ये सब्जियां भी कई बार ताजी नहीं होती। जिसकी वजह से उसे खरीदने का दिल नहीं करता। ऐसे में घर आते ही एक सवाल परेशान करता है कि आखिर डिनर या लंच में बनाएं क्या। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाता है। तो रसोई में रखीं इन चीजों से स्वादिष्ट सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो चीजें।
2 of 4
सेव टमाटर की सब्जी
- फोटो : istock
सेव की सब्जी
अगर घर में हरी सब्जियां खत्म हो गई हैं। तो रसोई में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनसे सब्जियां बनाकर तैयार की जा सकती हैं और इसके लिए एक रात पहले से तैयारी करने की भी जरूरत नहीं होगी। नमकीन वाले मोटे सेव जरूर घर में रखें होंगे। इन मोटे सेव की सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है। सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कढाही में तेल गर्म करें। फिर इसमे प्याज, लहसुन का पेस्ट भून लें। जब ये भुन जाए तो टमाटर का पेस्ट डाल दें। जब ये सारे मसाले भुन जाए तो इसमे हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर चलाएं। सबसे आखिर में नमकीन वाले मोटे सेव को डालें और पानी डालकर गैस को तेज कर दें। जिससे कि पानी गाढा़ हो जाए और सेव की सब्जी बनकर जल्दी से तैयार हो जाए।
बेसन की सब्जी
अगर वेजिटेबल घर में खत्म हैं तो बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार करें। ये सब्जी मसालेदार होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होती है। वहीं बड़ों से लेकर बच्चों को पसंद भी आएगी। बस गट्टे बनाने के लिए बेसन के साथ नमक, अजवाइन, सौंफ, लाल मिर्च और तेल डालकर पेस्ट बना लें। फिर आटे की तरह गूंथ लें। बस उबलते पानी में इस बेसन की लंबी लोई को डालकर स्टीम कर लें। और मसाले के साथ भूनकर सब्जी तैयार करें।
कढ़ी
आप चाहें तो कढ़ी भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस कढ़ी बनाने के लिए दही की जरूरत होगी। साथ ही बेसन की कुछ पकौ़ड़ियां बनाकर तैयार कर लें।