फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5 Bhog Recipe: मां स्कंदमाता को प्रिय है ये फल, जिससे पकवान बनाकर लगाएं माता रानी को भोग

Fri, 26 Sep 2025 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Sep 2025 11:12 AM IST
सार

Navratri Day 5 Bhog Recipe: यदि आप नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें खास पकवान का भोग अवश्य लगाएं। यहां हम कुछ अलग पकवानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Navratri Day 5 Bhog Recipe Check Quick and Easy Homemade Recipe for offering and celebrate Skandamata
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग - फोटो : adobe stock

Navratri Day 5 Bhog Recipe: नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। मान्यताओं की मानें तो मां स्कंदमाता को केले का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि केला देवी को प्रिय फल है। ऐसे में इस दिन केले से बने विशेष फलाहारी पकवान बनाकर उन्हें भोग लगाना न केवल धार्मिक रूप से फलदायक होता है, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी होता है।



चूंकि ये व्रत का समय होता है, इसलिए केले से बने व्यंजन पूरी तरह से फलाहारी होते हैं जिन्हें व्रतधारी स्वयं भी ग्रहण कर सकते हैं। केले से बने पकवान न सिर्फ स्वाद में उत्तम होते हैं, बल्कि ऊर्जा से भरपूर भी होते हैं, जो व्रत के दौरान शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। तो आइए आपको केले से बने तीन पकवानों के बारे में बताते हैं, जिसका आप भोग भी लगा सकते हैं, और व्रत में खुद भी सेवन कर सकते हैं। 

Navratri Day 5 Bhog Recipe Check Quick and Easy Homemade Recipe for offering and celebrate Skandamata
केले की स्मूदी बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
केले की स्मूदी बनाने का सामान
  • 2 पके केले
  •  1 कप ठंडा दूध 
  •  1 छोटा चम्मच शहद
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

 
Navratri Day 5 Bhog Recipe Check Quick and Easy Homemade Recipe for offering and celebrate Skandamata
केले की स्मूदी - फोटो : Adobe stock
विधि

केले की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब एक मिक्सर जार में केला, दूध, शहद और इलायची पाउडर डालें। इसी दौरान आइस क्यूब्स को भी इसमें डाल लें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इस स्मूदी को एक गिलास में निकालें और ऊपर से कुछ कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें। अब इसे ठंडा-ठंडा परोसें। शहद की जगहआप व्रत में चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 5 Bhog Recipe Check Quick and Easy Homemade Recipe for offering and celebrate Skandamata
केले का हलवा बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
केले का हलवा बनाने का सामान
  •  2 पके केले
  •  2 टेबल स्पून घी
  • 2 टेबलस्पून चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  •  4-5 काजू-बादाम 

 
विज्ञापन
Navratri Day 5 Bhog Recipe Check Quick and Easy Homemade Recipe for offering and celebrate Skandamata
विधि - फोटो : instagram
विधि

केले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तो केले को मैश करके पेस्ट जैसा बना लें। अब एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें काजू-बादाम हल्का भून लें। निकाल लें। अब उसी घी में मैश किया हुआ केला डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें शक्कर और इलायची पाउडर डालें। शक्कर घुलने के बाद हलवे को 2-3 मिनट और भूनें। ऊपर से भुने काजू-बादाम डालकर गरम या ठंडा परोसें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed