फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Kushmanda Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन बनाएं मां कूष्मांडा का प्रिय भोग, प्रसाद में अर्पित कर सबको खिलाएं

Thu, 25 Sep 2025 11:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

Maa Kushmanda Bhog Recipe  मालपुआ बनाने के लिए ना तो आपको अधिक सामग्री की आवश्यकता है और ना ही अधिक समय व मेहनत की। यहां नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ बनाने की सरल विधि बताई जा रही है।

विज्ञापन
Navratri Day 4 Maa Kushmanda Favorite Bhog Recipe in hindi Details
मालपुआ - फोटो : Adobe stock

Maa Kushmanda Bhog Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है, जो कि साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। माता कूष्मांडा को समर्पित इस दिन पर विशेष पूजन किया जाता है। देवी मां का श्रृंगार कर उनका प्रिय व्यंजन भोग में अर्पित करते हैं। जो भी भक्त चतुर्थ नवरात्रि पर देवी का पूजन हवन कर रहे हैं, वह मां दुर्गा से चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा के लिए उनका प्रिय भोग आज के दिन जरूर बनाएं।



मान्यता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ अतिप्रिय है। आप घर पर ही आसानी से देवी मां के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकती हैं। मालपुआ बनाने के लिए ना तो आपको अधिक सामग्री की आवश्यकता है और ना ही अधिक समय व मेहनत की। यहां नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ बनाने की सरल विधि बताई जा रही है।

Navratri Day 4 Maa Kushmanda Favorite Bhog Recipe in hindi Details
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

मालपुआ बनाने का सामग्री

  • एक कप गेहूं का आटा
  • सूजी आटा एक कप
  • मावा तीन चम्मच
  • दूध एक कप
  • चीनी एक कप
  • देसी घी तलने के लिए
  • काजू एक चम्मच
  • पिस्ता एक चम्मच
  • सौंफ पाउडर आधा चम्मच
  • केसर एक चुटकी
  • इलायची पाउडर एक चम्मच
Navratri Day 4 Maa Kushmanda Favorite Bhog Recipe in hindi Details
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

मालपुआ बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक कटोरी गेहूं के आटे को छानकर उसमें एक कटोरी सूजी मिलाएं। 

स्टेप 2- जब आटा और सूजी आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं तो चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालकर  मिला लें। 

स्टेप 3- अब खोए या मावे को एक कटोरी में निकालकर दूध डालकर घोल तैयार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 4 Maa Kushmanda Favorite Bhog Recipe in hindi Details
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram


स्टेप 4- इस घोल में आटे और सूजी वाला मिश्रण मिलाएं। ध्यान रखें कि घोल अधिक गाढ़ा न हो और ना ही अधिक पतला रहे। 

स्टेप 5- कुछ देर के लिए घोल को ढककर रख दें और तब तक चाशनी बनाने की तैयारी कर लें। 

स्टेप 6- चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी को गैस पर पकाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर मिक्स कर सकते हैं।

स्टेप 7- अब मालपुआ तैयार करने के लिए एक पैन में घी गर्म करके आटे के घोल को पैन में क्षमता अनुसार डालें।

विज्ञापन
Navratri Day 4 Maa Kushmanda Favorite Bhog Recipe in hindi Details
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram

स्टेप 8- एक तरफ से सुनहरा होने के बाद पलटकर दूसरी ओर से सेकें। 

स्टेप 9- जब मालपुआ दोनों ओर से सुनहरा सिक जाए तो पैन से चाशनी में डालें। 

स्टेप 10- अधिक देर चाशनी में न रखें, मालपुआ निकालकर उसपर कटे हुए पिस्ता के टुकड़े डालकर गार्निश कर लें। 

मालपुआ ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed