फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahanavami 2021: खोलना है नवरात्रि का उपवास, तो सबसे पहले खाएं ये स्वादिष्ट डिश

Thu, 14 Oct 2021 08:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 14 Oct 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Mahanavami What To Eat After Vrat Fasting Tips in Hindi
उपवास के बाद खाएं ये व्यंजन - फोटो : iStock

माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का नवदिवसीय पर्व अब खत्म हो गया है। इन नौ दिनों में भक्त पूजा आराधना करने के साथ ही उपवास रखते हैं। कई लोग  पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं और इस दौरान सिर्फ फलाहार करते हैं। अगर आप नवरात्रि में नौ दिनों का उपवास थे और अब नवमी को अपना व्रत तोड़ने वाले हैं तो आपको पता होना चाहिए कि उपवास के तुरंत बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। दरअसल, नौ दिनों तक अनाज न खाने के बाद अचानक उपवास तोड़ने पर बिना सोचे समझे कुछ भी खाना सही नहीं होता। आपको डाइजेशन की समस्या हो सकती है या उपवास में कमजोरी आ गई हो तो पहले ऐसे व्यंजन खाएं जिससे आपकी शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही कमजोरी दूर हो सके। इसलिए नवरात्रि का व्रत अगर तोड़ने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का विशेष ध्यान रखें। खाने को लेकर इन टिप्स को आप फाॅलो कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के उपवास के तुरंत बाद क्या खाना चाहिए? 

Navratri 2021 Mahanavami What To Eat After Vrat Fasting Tips in Hindi
दलिया - फोटो : iStock

दलिया


उपवास को आप माता के भोग से तोड़ सकते हैं, जैसे हलवा चना या जो कुछ बनाया हो। लेकिन खाने के तौर पर आप को उपवास के बाद दलिया खानी चाहिए। हरी सब्जी मिक्स दलिया बनाएं।इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। आप उपवास के बाद खिचड़ी भी खा सकते हैं।

Navratri 2021 Mahanavami What To Eat After Vrat Fasting Tips in Hindi
दाल रोटी - फोटो : instagram/subhadramukherjee16

दाल रोटी

नौ दिनों के उपवास के बाद जब व्रत खोलें तो दाल रोटी जरूर खाएं। ये दोनों ही हमारे शरीर के प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। व्रत के दौरान शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है। ऐसे में दाल और रोटी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Mahanavami What To Eat After Vrat Fasting Tips in Hindi
इडली - फोटो : पिक्साबे

इडली चटनी 

आप सूजी या चावल के आटे की इडली भी चटनी के साथ खा सकते हैं। इडली हल्की होती है और पाचन तंत्र के लिए भी उपयुक्त होती है। 

अगर आप पनीर खाना चाहते हैं तो रोस्टेड पनीर या पनीर भुर्जी बनाकर खाएं।

विज्ञापन
Navratri 2021 Mahanavami What To Eat After Vrat Fasting Tips in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उपवास के बाद क्या न खाएं

-उपवास के तुरंत बाद एकदम से ज्यादा खाना न खाएं। 

-ऑयली खाना न खाएं। अधिक तेल वाली सब्जी- पूरी आदि खाने से बचना चाहिए। 

- अधिक मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए।

-खट्टे फल न खाएं। इससे शरीर में एसिडिटी की संभावना हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed