फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2021: इस आसान रेसिपी से दुर्गाष्टमी को लगाएं माता को हलवा चने का भोग, बरसेगी कृपा

Wed, 13 Oct 2021 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Oct 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Durga Ashtami Bhog Halwa Chana Recipe in Hindi
दुर्गा अष्टमी भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि के पावन पर्व का समापन होने वाला है। अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन किया जाता है, जिससे 9 दिनों की देवी पूजा और उपवास सफल माना जाता है। कन्या पूजन में छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर उन्हें माता का भोग खिलाते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक माता नवदुर्गा का प्रिय भोज हलवा पूड़ी और चना होता है। ऐसे में कन्या पूजन में भी हलवा चना और पूड़ी को प्रसाद में चढ़ाने से माँ प्रसन्न होती हैं। हलवा पूड़ी और चना बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद होता है। माता को स्वादिष्ट और उनके मनपसंद का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं। ऐसे में अगर आप माता को खुश करने के लिए भोग में हलवा चना बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बहुत स्वादिष्ट हलवा-चने बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। अगली स्लाइड में है कन्या पूजन के लिए हलवा चना की आसान रेसिपी।

Navratri 2021 Durga Ashtami Bhog Halwa Chana Recipe in Hindi
दुर्गा अष्टमी भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : istock

हलवा बनाने के लिए सामग्री-

1 कप सूजी, इलायची पाउडर, चीनी, काजू पाउडर, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, देसी घी आवश्यकता अनुसार।

Navratri 2021 Durga Ashtami Bhog Halwa Chana Recipe in Hindi
दुर्गा अष्टमी भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : istock

हलवा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- सूची का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में घी गरम करें। फिर उसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 2- जब सूजी का रंग हल्का भूरा होने लगे तो इसमें पानी डालकर चलाते रहें। 

स्टेप 3- हलवा गाढ़ा होने लगे तो चीनी और काजू पाउडर मिलाकर चीनी के घुलने दें। फिर इलायची पाउडर डालकर हल्का पका लें।

स्टेप 4- अब गैस बंद कर दें। आपका हलवा तैयार है। पैन से प्लेट में सर्व करें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Durga Ashtami Bhog Halwa Chana Recipe in Hindi
दुर्गा अष्टमी भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : Instagram

चने बनाने के लिए सामग्री-

काला चना, कटी हरी धनिया, घी, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक।

विज्ञापन
Navratri 2021 Durga Ashtami Bhog Halwa Chana Recipe in Hindi
दुर्गा अष्टमी भोग हलवा चना रेसिपी - फोटो : Istock

चना बनाने की विधि

स्टेप 1- काले चने को अच्छे से धो कर रात भर पानी में भिगोकर रख दें।

स्टेप 2- अब भीगे चने को एक बार फिर पानी से धोकर कुकर में पानी और नमक डालकर उबाल लें। 

स्टेप 3- चने को एक सीटी आने तक पकाएं। उसके बाद आंच मध्यम करके दो मिनट पकाएं फिर गैस बंद कर दें और चने को प्रेशर कुकर से निकाल लें।

स्टेप 4- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा, कटी मिर्च, अदरक डालकर भून लें। अब धनिया, हल्दी पाउडर डालकर थोड़ा और भूनें।

स्टेप 5- बाद में कड़ाही में पानी डालें और चने मिलाएं। फिर उसमें अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डालकर मिला लें।

स्टेप 6- अब आंच गर्म करके चने को तब तक पकाएं जब तक चनों में गाढ़ापन न आ जाए। फिर गैस बंद करके हरि धनिया डालकर सर्व करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed