फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: आंवले से तैयार करें मुरब्बा, सर्दियों में होगी इम्यूनिटी मजबूत

Mon, 20 Dec 2021 08:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Dec 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
murabba recipe amla indian gooseberry in sugar syrup
amla - फोटो : instagram

आंवला खाने के बहुत सारे फायदे हैं। ये इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही पेट सही रखता है। वहीं कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है। आंवले को खाने के लिए मुरब्बे के तौर पर इस्तेमाल करना अच्छा होता है। इससे ये स्वादिष्ट भी लगता है और बच्चों से लेकर बड़े तक आसानी से खा लेते हैं। तो चलिए जानें आंवले का मुरब्बा बनाने की आसान सी विधि। जिसकी मदद से घर में ही मुरब्बा तैयार कर सर्दियों में परिवार की इम्यूनिटी बढ़ाएं। 

murabba recipe amla indian gooseberry in sugar syrup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुरब्बा बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। बस एक किलो आंवला के साथ डेढ़ किलो चीनी, छ कप पानी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच केमिकल लाइम की जरूरत होगी। 

murabba recipe amla indian gooseberry in sugar syrup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर उसमे कांटे की मदद से छेद कर लें। आंवले में छोटे-छोटे छेद करने से उसके अंदर का रस बाहर निकलने लगता है। अब इन सारे आंवलों को किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर डुबोकर रख दें। साथ में इसमे एक चम्मच केमिकल लाइम मिला दें। रातभर इन्हें यूं ही भीगा रहने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
murabba recipe amla indian gooseberry in sugar syrup
आंवला का जूस - फोटो : social media

फिर आंवलों को पानी से बाहर कर एक बार फिर से धो लें और फिर से पानी में भरकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सारे आंवले को पानी से निकालकर अच्छी तरह से धो लें। आंवले को पूरी तरह से निचोड़ दें जिससे कि पानी में डला लाइम उसमे से पूरी तरह से बाहर आ जाए। 

विज्ञापन
murabba recipe amla indian gooseberry in sugar syrup
आंवला

पानी को उबालकर उसमे आंवले को डालकर पकाएं। जब तक कि आंवला ट्रांसपैरेंट होकर अपना रंग ना छोड़ दे। फिर इसे पानी से बाहर निकाल कर रख लें। अब चीनी और पानी को गैस पर रखकर चाशनी बनाकर तैयार करें। साथ में नींबू का रस डाल दें। चाशनी में उबाल आने लगे तो चीनी के ऊपर की गंदगी को हटा दें। साथ ही जब चाशनी एक तार की बन जाए तो उसमे आंवला डाल दें। चार से पांच मिनट पकाएं और आप चाहें तो इसमे फ्लेवर के लिए इलायची या वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं। गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। तैयार है आंवले का बना मुरब्बा। इसे मीठे के तौर पर खाया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed