{"_id":"61bebf6bb0a7ca7ceb4492aa","slug":"kids-special-recipe-potato-balls-quick-evening-snacks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: आलू से तैयार करें ये शानदार डिश, बड़ों के साथ बच्चों को भी आएगी पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: आलू से तैयार करें ये शानदार डिश, बड़ों के साथ बच्चों को भी आएगी पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
potato
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब्जियों में आलू बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होता है। तो क्यों ना आलू से बनी कोई ऐसी डिश बनाकर तैयार की जाए जो बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद आए। वैसे भी आलू में काफी सारी एनर्जी और कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब है। तो इस बार शाम के नाश्ते में बच्चों और बड़ों हर किसी के लिए तैयार करें आलू से बनें पोटैटो टोट्स। आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने की रेसिपी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पोटैटो टोट्स बनाने के लिए जरूरत होगी तीन से चार आलू की, साथ में चार चम्मच कॉर्नफ्लोर, साथ में कुटी हुई लाल मिर्च, अदरक और लहसुन। दोनों को लेकर बारीक पेस्ट बनाकर रख लें। नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, ब्रेड क्रम्ब्स।
3 of 5
आलू
- फोटो : पिक्साबे
पोटैटो टोट्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लेकर अच्छी तरह से छील लें और धो लें। जिससे कि इसका स्टार्च निकल जाए। अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमे इन टुकड़ों को डालकर पका लें। जब ये पक जाएं तो निकालकर अलग रख लें। थोड़े ठंडे होने पर आलूओं को मैश कर लें। अब इनमें कॉर्न फ्लोर, साथ में कुटी हुई लाल मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल लें। अच्छी तरह से मिलाकर इसमे स्वादानुसार नमक डालें। फिर इन सबको मिलाकर गोल-गोल बॉल्स का आकार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉल्स
- फोटो : amar ujala
अब इन सारे बॉल्स को प्लेट में करके रख लें। एक प्लेट में थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स निकालकर रख लें। एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर का पतला सा घोल तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब ये तेल गर्म हो जाए तो आलू के बनें बॉल्स को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोकर निकाल लें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रखें। अच्छी तरह से इसकी एक परत जब आलू के बॉल्स पर चिपक जाए तो इन्हें उठाकर तेल में डालें।
विज्ञापन
5 of 5
आलू
- फोटो : Istock
इसी तरह से बाकी के सारे बॉल्स को डालकर सुनहरा होने तक तलें। तैयार हैं आपके आलू से बनें टोट्स। इन्हें आप हरी चटनी या फिर केचप के साथ गर्मागर्म क्रिस्पी सर्व करें। इन्हें और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए आप चाहें तो इन आलू के बॉल्स में चीज का एक टुकड़ा भी डाल सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।