फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2021: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं मखाने की खीर, कान्हा को लगाएं भोग और खुद भी खाएं

Mon, 30 Aug 2021 12:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
makhana kheer recipe shri krishna janmashtami bhog
मखाने की खीर - फोटो : istock

कृष्ण जन्माष्टमी में अब महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। इस बार ये त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा, जब भगवान कृष्ण के भक्त उनकी भक्ति में डूब जाएंगे। मथुरा से लेकर देश के कोने-कोने तक सिर्फ कृष्ण भक्ति का गुणगान होगा और चारो तरफ सिर्फ भगवान कृष्ण के जन्म का इंतजार उनके भक्तों को होगा। इस दिन भक्त अपने भगवान के लिए कई तैयारियां करते हैं, जिनमें से एक है उनके लिए भोग तैयार करना। भले ही भगवान कृष्ण को इस दिन 56 भोग चढ़ाने की मान्यता है, लेकिन ये सभी जानते हैं कि कान्हा को कई अन्य प्रकार के भोग भी सबसे ज्यादा प्रिय है, जिसमें एक है मखाने की खीर जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसमें काफी समय लग सकता है तो आपको बता दें कि ये झटपट तैयार हो सकती है और आपकी बनाई इस खीर से बांके बिहारी भी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको मखाने वाली खीर की रेसिपी के बारे में बताते है।

makhana kheer recipe shri krishna janmashtami bhog
मखाने की खीर - फोटो : iStock

ये चीजें चाहिए

-देसी घी
-मखाने
-दूध
-पीसी हुई चीनी
-इलायची पाउडर
-सूखे मेवे
-बादाम।

makhana kheer recipe shri krishna janmashtami bhog
मखाने की खीर - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आपको एक बर्तन लेना है और उसे गैस पर रखना है, अब इसमें आपको घी डालकर थोड़ी देर गर्म करना है।

-घी गर्म होने पर इसमें मखाने डालें और इन्हें भून लें। जब ये हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
makhana kheer recipe shri krishna janmashtami bhog
मखाने की खीर - फोटो : iStock

-जब मखाने ठंडे हो जाएं तो आपको इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लेने हैं और दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध उबालकर उसमें इन मखानों को डाल दें।

-इसके बाद इस दूध को लगभग 15 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं। ध्यान रहे कि बीच-बीच में इसे चलाते रहे ताकि दूध नीचे तले पर न लगे।

विज्ञापन
makhana kheer recipe shri krishna janmashtami bhog
मखाने की खीर - फोटो : iStock

-इसके बाद जब ये हो जाए, तो फिर इसे गुनगुना होने के लिए गैस से उतार लें और फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और मेवे मिला लें।

-अब आपकी मखाने वाली खीर पूरी तरह तैयार है, जिसे आप भगवान कृष्ण को भोग लगाकर खुद भी खा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed