फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: घर में बनाएं बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी, ये रही रेसिपी

Wed, 01 Jun 2022 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
make moong dal khasta kachori recipe
kachori - फोटो : instagram

बाजार में क्रिस्पी और खस्ता कचौड़ियां मिलती हैं। जिसे हर किसी को खाना पसंद होता है। स्ट्रीट फूड के तौर पर खस्ता कचौड़ी की अच्छी खासी डिमांड होती है। लेकिन अगर आप इसे घर में बनाने की सोचिए तो ये बाजार जैसी बिल्कुल नहीं बनती। लेकिन आज हम ऐसी रेसिपी लेकर आएं है। जिससे ये बाजार की तरह ही स्वादिष्ट और खस्ता बनकर तैयार होगी। तो चलिए जानें क्या है बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने की रेसिपी।

make moong dal khasta kachori recipe
moong dal - फोटो : iStock
खस्ता कचौड़ी बनाने की सामग्री

एक कटौरी मैदा, दो चम्मच बेसन, एक कटोरी मूंग की दाल, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, खड़ी धनिया, हींग एक चुटकी, अमचूर पाउडर, जीरा, सौंफ, हल्दी आधा चम्मच, कटी हुई हरी धनिया, तेल तलने के लिए और नमक स्वादानुसार।

make moong dal khasta kachori recipe
kachori - फोटो : social media
खस्ता कचौड़ी बनाने की विधि

बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को भिगोकर ऱख दें। तीन से चार घंटे बाद जब दाल अच्छे से फूल जाए। तो इसका पानी निथार लें। फिर इस मूंग की दाल को दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि दाल महीन ना होने पाए। इसे केवल दरदरा ही पीसना है। दाल को पीसकर एक बर्तन में निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make moong dal khasta kachori recipe
kachori - फोटो : Istock

फिर किसी बाउल में मैदा लें। इसमे मोयन और नमक मिलाएं। साथ में अजवाइन को हाथों से मसलकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इस आटे को रोटी के आटे से थोडा सा सख्त ही रखें। आटे को गूंथकर किनारे रख लें। अब कचौड़ी का भरावन तैयार कर लें। 

विज्ञापन
make moong dal khasta kachori recipe
गूंथा आटा - फोटो : Istock

भरावन तैयार करने के लिए कड़ाही को गैस पर रख गर्म करें। फिर इसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा डालकर चटकाएं। फिर सौंफ, लाल मिर्च पाउडर डालें। हल्दी, धनिया पाउडर और साथ में साबुत धनिया को कूटकर डाल दें। इस तरह के मसालों का स्वाद अच्छा होता है। अब इस मिश्रण को कुछ देर सेंकने के बाद इसमे दरदरी पिसी दाल को डाल दें। सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। मसाले को अच्छी तरह से भूनने के बाद इसमे नमक और अमचूर पाउडर डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed