फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omelette Recipe: बिना अंडे के बनाएं ऑमलेट. ये रही रेसिपी

Tue, 31 May 2022 01:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
make omelette with besan without egg
eggless omelette

ऑमलेट का नाम सुनते ही अंडे की छवि दिमाग में आती है। बिना अंडे के ऑमलेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन है तो बिना अंडे के भी ऑमलेट बना सकती हैं। इसे बनाने की रेसिपी बेहद आसान है और फटाफट तैयार हो जाती है। तो इस मॉर्निंग बच्चों को ब्रेकफास्ट में बिना अंडे का ये ऑमलेट खिलाएं। 

make omelette with besan without egg
besan - फोटो : सोशल मीडिया
एगलेस ऑमलेट बनाने की सामग्री

आधा कप बेसन, दो चम्मच मैदा, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच, बारीक कटी प्याज दो, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच, मक्खन आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार।

make omelette with besan without egg
eggless omelette - फोटो : Instagram
एगलेस ऑमलेट बनाने की रेसिपी

एगलेस ऑमलेट बनाना है तो सबसे पहले किसी बाउल में बेसन और मैदा मिला लें। इसे मिलाने के बाद इसमे काली मिर्च का पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डालें। साथ में नमक भी डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमे बारीक कटी हुई प्याज डालें। साथ में हरी मिर्ची डालें। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर इसका घोल तैयार करें। पानी डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस घोल में गुठलियां ना पड़ें। सबको अच्छी तरह मिलाते हुए पानी डालकर घोल तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make omelette with besan without egg
chilla - फोटो : instagram

इस घोल में सबसे आखिर में बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच डालकर फेंट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन या तवा लेकर गर्म करें। एक बार पैन गर्म हो जाए तो आंच को धीमी कर दें। अब इस ऑमलेट के घोल को बीच में डालकर कलछी की सहायता से फैला दें। नीचे की तरफ मक्खन डालें। फिर करीब तीस सेकेंड बाद इसे पलट कर दूसरी तरफ भी मक्खन लगाएं। 

विज्ञापन
make omelette with besan without egg
omelette - फोटो : Pixabay

सुनहरा और क्रिस्पी होने तक दोनों तरफ से सेंके। बस तैयार है गर्मागर्म एगलेस ऑमलेट। इसी तरह से बाकी सारे ऑमलेट भी बनाकर तैयार कर लें। इसे सुबह के नाश्ते में केचप या फिर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इसका स्वाद बच्चों, बड़ों हर किसी को पसंद आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed