फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   No More Kitchen Stress: Prepare Breakfast & Lunch Together in Just 15 Minutes

आज खाने में क्या बनाएं: समय कम है तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी, 15 मिनट में तैयार होगा पूरा खाना

Thu, 01 Oct 2026 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Oct 2026 10:36 AM IST
सार

Breakfast Lunch Together In 15 Minutes: इस डिश की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबे समय तक किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से इसे आसानी से बनाया जा सकता है। सुबह ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी हो, तब यह रेसिपी खासतौर पर काम आ सकती है।
 

विज्ञापन
No More Kitchen Stress: Prepare Breakfast & Lunch Together in Just 15 Minutes
नाश्ता और लंच की रेसिपी - फोटो : AI

विस्तार

Morning Quick Recipes: सुबह का समय हर किसी के लिए भागदौड़ भरा होता है। खासकर रसोई में काम करने वालों के लिए तो सुबह काफी कुछ करने के लिए रहता है। जहां उन्हें सभी के लिए नाश्ता, चाय-काॅफी आदि तैयार करना होता है तो वहीं, पति के आफिस और बच्चों के स्कूल के लिए लंच भी बनाना और पैक करना होता है। इसके अलावा घर पर अगर सास ससुर हैं तो उनके लिए भी दोपहर का खाना बनाना रहता है।

विज्ञापन


इतना सारा काम एक साथ करना आसान नहीं होता। थोड़ी सी देर में नाश्ता और लंच दोनों बनाने के लिए कुछ ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं। जैसे, रात में ही तय कर लें कि नाश्ते और लंच में क्या बनाना है। इसके अलावा प्री प्रिपरेशन पहले से ही कर लें। जैसे- सब्जियां काट कर रख लें, दाल-चावल या अन्य सामग्री भिगोकर रख दें। 
विज्ञापन


आज हम आपको ऐसी ही झटपट बनने वाली रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में भी किसी से कम नहीं है। इस डिश की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबे समय तक किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद सामान्य सामग्री से इसे आसानी से बनाया जा सकता है। सुबह ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी हो, तब यह रेसिपी खासतौर पर काम आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां, मसाले और अन्य सामग्री शामिल कर सकते हैं। इससे डिश का स्वाद भी बढ़ेगा और यह ज्यादा पौष्टिक भी बन सकती है। तो आइए जानते हैं 15 मिनट में बनने वाली इस आसान रेसिपी को बनाने का सरल तरीका।

नाश्ते में अप्पे बनाएं

सुबह के नाश्ते में अप्पे बना सकती हैं। अप्पे बनाने के लिए सूजी या चावल-दाल का बैटर पहले से ही बनाकर रख दें। रात भर में ये अच्छी तरह से फरमेंटेड हो जाएगा। इस बैटर में बारिक कटी सब्जियां जैसे प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि मिलाएं। स्वादानुसार नमक मिलाकर अप्पे पैन में हल्का सा तेल लगाकर सेंक लें।

स्टफ्ट पराठा या रोटी 

जब तक अप्पे तैयार हों, तब तक नाश्ते या लंच के लिए स्टफ्ड पराठा या रोटी तैयार करें। परांठे बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक कर सकते हैं। वहीं रोटी पति के टिफिन या दोपहर के लंच के लिए रख सकते हैं। जब अप्पे बनकर तैयार हो जाएं तो उन्हें नारियल की चटनी या हरा धनिया की चटनी के साथ ब्रेकफास्ट में सर्व करें।

कोफ्ता ग्रेवी बनाएं

दूसरी तरफ टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन की कलियों और मिर्च को तेल में भून लें। ठंडा करके इसे पीस कर चिकना पेस्ट बना लें। उसी कढ़ाई में एक चम्मच तेल या घी गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, इलायची, दालचीनी डालकर भूनें। इसमें तैयार पेस्ट मिलाएं और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दें।


ग्रेवी में पानी या दूध व मलाई आदि डालकर थिकनेस को कम करें। जब पूरी ग्रेवी बन जाए तभी अप्पे मिलाएं ताकि ये साॅफ्ट होकर टूटे न। 15 मिनट में आपका ब्रेकफास्ट और लंच दोनों तैयार हो जाएगा। चाहें तो राइस, रायता भी बना सकती हैं।

आप इसमें हरी धनिया, नींबू, हरी मिर्च या अपनी पसंद के मसाले डालकर स्वाद को और बेहतर बना सकते हैं। बच्चों के लिए तीखापन कम रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed