फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के लिए तैयार करें तिल-गुड़ के लड्डू, जान लीजिए आसान विधि

Mon, 06 Jan 2025 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ के लड्डू का दान और सेवन करना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तिल-गुड़ का लड्डू बनाएं। यहां तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe Know How to Make Til Ladoo With Jaggery
तिल के लड्डू - फोटो : Instagram

Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe: मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाना शुभ माना जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। तिल-गुड़ के लड्डू के सेवन की परंपरा सिर्फ स्वाद और सेहत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है जिसे उत्तरायण की शुरुआत कहा जाता है। यह समय शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि तिल का दान महादान है यानी तिल का दान अत्यंत पुण्यकारी होता है। इसलिए मकर संक्रांति में तिल के लड्डू का दान भी किया जाता है। महाराष्ट्र में यह परंपरा है कि मकर संक्रांति पर तिलगुल बांटते हुए लोग कहते हैं, "तिलगुल घ्या, गोड गोड बोला" यानी तिलगुल लो और मीठा-मीठा बोलो। इसका अर्थ है आपसी प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखना।  



तिल और गुड़ का सेवन सर्दियों में लाभकारी होता है। तिल और गुड़ शरीर को गर्म रखते हैं, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और ठंड से बचाव करता है। तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।  गुड़ पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।  

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाना और खाना धार्मिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ के लड्डू का दान और सेवन करना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तिल-गुड़ का लड्डू बनाएं। यहां तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि बताई जा रही है।

Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe Know How to Make Til Ladoo With Jaggery
तिल के लड्डू - फोटो : Instagram

तिल-गुड़ के लड्डू के लिए सामग्री

एक कप सफेद तिल, 3/4 कप गुड़ (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच पानी।

Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe Know How to Make Til Ladoo With Jaggery
गुड़ - फोटो : Adobe stock

तिल-गुड़ के लड्डू बनाने की विधि

स्टेप 1- एक कढ़ाई में तिल डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब तिल फूलने लगे और उसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद करके एक प्लेट में तिल निकाल लें।

स्टेप 2- उसी कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। दो से तीन चम्मच पानी डालकर गुड़ को धीमा आंच पर पिघलने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe Know How to Make Til Ladoo With Jaggery
तिल के लड्डू - फोटो : Instagram

स्टेप 3- गुड़ को लगातार चलाते रहें जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।

स्टेप 4- अब पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें ताकि लड्डू आसानी से बन सकें।

Makar Sankranti Special Gajak: मकर संक्रांति के लिए घर पर तैयार करें गजक, इसका आसान तरीका जान लें

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe Know How to Make Til Ladoo With Jaggery
तिल के लड्डू - फोटो : Instagram

स्टेप 5- हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लड्डू बनने के बाद इन्हें ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

तिल का लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि तिल को धीमी आंच पर ही भूनें ताकि तिल जलने न पाए। गुड़ की चाशनी को ज्यादा न पकाएं वरना लड्डू सख्त हो सकते हैं। चाहें तो इसमें कटा हुआ हुआ काजू, बादाम या मूंगफली भी डाल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed