हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली है।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें यहां
आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि व्रत के दौरान आप क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।
फल खा सकते हैं
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि व्रत हमेशा बिना कुछ खाए-पिए रहना चाहिए। आप इस व्रत में फल खा सकते हैं। व्रत में फल खाने से आपका पेट तो भरा ही रहेगा, साथ में दिन भर आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
ठंडाई है बेहतर विकल्प
शिवरात्रि के समय मौसम भी काफी बदल गया होता है। ऐसे में व्रत में आप सादा दूध पीने की बजाय ड्राई फ्रूट वाली ठंडाई का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
तैयार करें फलाहारी थाली
अगर आपको ज्यादा भूख लगती है तो आप अपने लिए फलाहारी थाली तैयार कर सकती हैं। फलाहारी थाली का भोग आप भोलेनाथ को भी लगा सकती हैं। इसमें कुट्टू की पूड़ी, आलू की सब्जी, साबूदाना की खिचड़ी बेहतर विकल्प है।
सेंधा नमक को दें प्राथमिकता
सफेद नमक में तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में इस दिन सेंधा नमक का ही सेवन करें। अगर आप नमक नहीं खाते हैं, तो नींबू से खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।