फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में नहीं करते हैं नमक का सेवन, तो बना सकते हैं ये फलाहारी पकवान

Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
सार

अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और सफेद नमक या सेंधा नमक नहीं खाना चाहते तो बिना नमक वाली व्रत की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 fasting recipes without salt bina namak ke vrat me kya banayein
फलाहारी पकवान - फोटो : facebook


महाशिवरात्रि का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को ही मनाया जाएगा।

मान्यताओं की मानें तो महाशिवरात्रि का पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं।

महाशिवरात्रि के व्रत में वैसे तो फलाहार खाना होता है, लेकिन बहुत से लोग इसमें नमक नहीं खाते। ऐसे में ये बड़ी समस्या सामने आ जाती है, कि अगर नमक नहीं खाना है तो व्रत में वो क्या खा सकते हैं। अगर आप भी बिना नमक के व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो हम आपको खाने के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। ताकि आप व्रत वाले दिन भूखे ना रहें।  

Mahashivratri 2024 fasting recipes without salt bina namak ke vrat me kya banayein
फलाहारी पकवान - फोटो : Istock

मखाने की खीर

व्रत में खाने और भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए मखाने की खीर सबसे बेहतर विकल्प है। एक तो इसे खाकर पेट भर जाता है। दूसरा इसमें नमक नहीं होता। ऐसे में अगर आप व्रत में नमक नहीं खाते तो आप घर पर मखाने की खीर बना सकतेे हैं। 

Mahashivratri 2024 fasting recipes without salt bina namak ke vrat me kya banayein
फलाहारी पकवान

फ्राई आलू

चटाकेदार आलू बनाकर इसे आप मीठे दही के साथ खा सकते हैं। आलू को फ्राई करते वक्त हरी मिर्च का इस्तेमाल करें। इससे आलुओं में स्वाद बढ़ जाएगा। अगर आप इसे मीठे दही के साथ खाएंगी, तो इससे आपका पेट भी भर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 fasting recipes without salt bina namak ke vrat me kya banayein
फलाहारी पकवान - फोटो : getty images

मिल्क शेक

अगर कुछ ठंडा पीने का मन है तो व्रत में आप अपने लिए मखाना शेक या मिल्क शेक बना सकते हैं। मिल्क शेक पीने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ये काफी पौष्टिक भी होता है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 fasting recipes without salt bina namak ke vrat me kya banayein
फलाहारी पकवान

साबूदाना खीर

बहुत स लोग व्रत में साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं। अगर आप नमक नहीं खाते तो खिचड़ी को छोड़कर आप साबूदाना की खीर तैयार कर सकते हैं। ये भी खाने में स्वादिष्ट लगती है। इसका भोग भी लगाया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed