फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri Special Traditional Food: लोहड़ी के मौके पर जरूर तैयार करें ये पकवान, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

Wed, 08 Jan 2025 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Jan 2025 12:49 PM IST
सार

लोहड़ी के जश्न को खास बनाने के लिए कुछ खाने की चीजों का होना बेहद जरूरी है। यहां उन मुख्य चीजों की लिस्ट दी गई है, जिनकी वजह से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Special Traditional Foods Punjabi festival foods
लोहड़ी के मौके पर जरूर तैयार करें ये पकवान - फोटो : adobe stock
Lohri Special Traditional Food: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर हर त्योहार मनाते हैं। अब जब साल का पहला त्योहार आने वाला है तो इसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। हम बात कर रहे हैं लोहड़ी के त्योहार की, जो कि साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार है। लोहड़ी मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में मनाई जाती है। इस दिन लोग लकड़ियों को जमा करके आग जलाते हैं और इसके चारों तरफ घूमते हैं।


जब भी किसी त्योहार की बात आती है तो तरह-तरह के पकवानों का जिक्र होता है, क्योंकि त्योहार में हर घर में तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसे पकवानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोहड़ी के त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे। आइए आपको भी इन पकवानों के बारे में बताते हैं। 
Lohri 2025 Special Traditional Foods Punjabi festival foods
तिल के लड्डू - फोटो : Instagram

तिल के लड्डू 

लोहड़ी का त्योहार हो, और तिल के लड्डूओं की बात न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार कर सकती हैं। तिल में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।  

Lohri 2025 Special Traditional Foods Punjabi festival foods
रेवड़ी - फोटो : instagram

रेवड़ी

रेवड़ी का इस्तेमाल लोहड़ी की पूजा में भी होता है। इसीलिए बाजार में इस मौसम में खूब रेवड़ी मिलती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। गुड़ और सफेद तिल से बनीं रेवड़ी त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2025 Special Traditional Foods Punjabi festival foods
गजक और चिक्की - फोटो : Adobe stock

 गजक और चिक्की

गजक और चिक्की लोहड़ी के खास स्नैक्स हैं, जो तिल, मूंगफली और गुड़ से बनाए जाते हैं। ये स्वादिष्ट मिठाइयां ऊर्जा से भरपूर होती हैं।  सर्दी के मौसम में इन दोनों चीजों का सेवन काफी अच्छा बताया जाता है। 

विज्ञापन
Lohri 2025 Special Traditional Foods Punjabi festival foods
मक्का और बाजरे की रोटी - फोटो : Adobe stock

मक्का और बाजरे की रोटी

सर्दियों के इस त्योहार पर मक्के की रोटी और बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ खाई जाती है। यह लोहड़ी की खास डिश है। यह भोजन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन लंच या डिनर में इसी का इंतजाम करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed