फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्टी और बनाने में आसान हैं कच्चे केले के 'दही बड़े', जानिए इसे बनाने की रेसिपी

Sat, 09 May 2020 02:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 May 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
lockdown recipe of raw banana dahi vada ingredients
- फोटो : social media

उड़द की दाल और मूंग की दाल के बड़े तो आपने बहुत बार खाए होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कच्चे केले से बने दही बड़े। ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही दाल से बने बड़े से ज्यादा आसान तरीके से बनाए जा सकते हैं। तो इस लॉकडाउन अगर कोई नई रेसिपी को ट्राई करना चाहती हैं तो ये एक बढ़िया स्नैक्स है। जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।




 
lockdown recipe of raw banana dahi vada ingredients

मूंग की दाल हो या उड़द की दोनों के ही बड़े बनाने के लिए पहले से तैयारी करनी होती है और कम से कम चार से पांच घंटे के लिए दाल को पानी में भिगोना पड़ता है। लेकिन कच्चे केले के बड़े बनाने के लिए इतनी मेहनत करने की जरूरत नही होती हैं। बस इन सामग्री की मदद से आप इसे आसानी से बना सकती हैं। 



 
lockdown recipe of raw banana dahi vada ingredients
- फोटो : social media
बनाने की सामग्री

4-5 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च, आध चम्मच जीरा पाउडर, एक से दो कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, एक चम्मच हरी धनिया कटी हुई, भुना हुआ बेसन दो चम्मच, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown recipe of raw banana dahi vada ingredients
दही के लिए सामग्री

250 ग्राम दही, दो चम्मच चीनी, एक चौथाई चम्मच भुना जीरा, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी कटी धनिया, काला और सफेद नमक स्वादानुसार।


 
विज्ञापन
lockdown recipe of raw banana dahi vada ingredients
बनाने की विधि
  • कच्चे केले को धोकर कुकर में डालकर उबाल लें।
  • उबालने के बाद ठंडा कर उसे छील लें। 
  • इसके बाद कच्चे केले में हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ बेसन डालकर आटे की तरह से गूंथ लें। 
  • अब इस मिश्रण के समान आकार के गोले बना लें। 
  • कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इन गोलों को सुनहरा होने तक तलें।
  • अब दही में चीनी और नमक मिलाकर अच्छे से फेट लें। अब एक सर्विंग प्लेट में थोड़ा सा दही डालें और इसके ऊपर केले के बड़े सजा दें।
  • आप चाहें तो ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरी धनिया डालकर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed