फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना की इन 4 गलतियों से कमजोर हो सकता है इम्यून सिस्टम, जानिए बचाव के उपाय

Sat, 09 May 2020 01:07 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 09 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
4 causes of weaken immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इम्यून सिस्टम के मजबूत रहने पर हमारा शरीर किसी भी तरह के बीमारियों से लड़ सकता है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो इंफेक्शन का ज्यादा खतरा नहीं रहता है। यूं कहें तो कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग किसी भी बीमारी के चपेट में जल्दी आ जाते हैं। हम अपने खानपान समेत कई और तरीकों से अपने इम्यून को मजबूत कर सकते हैं। वहीं हमारी रोजाना की कुछ गलतियां इसे कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो इम्यून को कमजोर बनाती हैं।

4 causes of weaken immune system
सुबह का नाश्ता - फोटो : फाइल फोटो

ब्रेकफास्ट न करना
शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने के लिए हमें रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए। लेकिन कई लोग नाश्ता करना एवॉइड करते हैं। नाश्ते को हेल्दी बनाने के लिए अंडों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने ब्रेकफास्ट में आयरन और विटामिन ए से भरपूर आहार शामिल करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

4 causes of weaken immune system
स्नैक्स - फोटो : फाइल फोटो

स्नैक्स न लेना
रोजाना के पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और भोजन के बीच लगने वाले भूख को कम करने के लिए स्नैक्स लेना चाहिए। इससे ब्लड शुगर भी हमेशा संतुलित रहता है। आप स्नैक्स के तौर पर फल, दही, दूध और नट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। पोषण से भरपूर स्नैक्स इम्यून को भी मजबूत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 causes of weaken immune system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा पानी न पीना
शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पानी सबसे जरूरी तत्व है। यह हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करता है। निर्धारित मात्रा में पानी पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है, जिसका सीधा असर इम्यून पर पड़ता है।

विज्ञापन
4 causes of weaken immune system
विटामिन सी - फोटो : फाइल फोटो

विटामिन सी से भरपूर आहार
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में विटामिन सी बहुत मददगार है। हालांकि, यह एक बार लेने वाला पोषक तत्व नहीं है, बल्कि इसे आपको नियमित रूप से लेना चाहिए। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप मौसमी फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed