फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: परिवार में किसी को डायबिटीज या कैंसर है तो आपको कितना खतरा? कब हो जाएं अलर्ट

Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
सार

परिवार में किसी बीमारी की हिस्ट्री होने से आपका जोखिम बढ़ सकता है, लेकिन बीमारी होना तय नहीं होता। फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया, कैंसर और सिकल सेल बीमारी जैसे उदाहरण आनुवंशिक जोखिम को समझाते हैं। परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, समय पर स्क्रीनिंग और जरूरत पर जेनेटिक काउंसलिंग बचाव में मदद कर सकती है।

विज्ञापन
Does Disease Run in Family know Genetic Diseases risk and how to prevent
आनुवांशिक रोगों का जोखिम - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारियों के लिए मुख्यरूप से लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को जिम्मेदार माना जाता रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी दिनचर्या और खानपान ठीक है तो भी आपमें कुछ बीमारियों का खतरा हो सकता है। आपमें कई बीमारियों का आनुवांशिक जोखिम भी हो सकता है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। परिवार में किसी बीमारी की हिस्ट्री सुनते ही सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि कहीं ये बीमारी मुझे भी तो नहीं हो जाएगी? 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, घर में करीबी रिश्तेदार या माता-पिता में किसी बीमारी होने से आपका जोखिम जरूर बढ़ जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बीमारी आपको निश्चित रूप से होगी। परिवार में बीमारी का असर दो तरह से हो सकता है। पहला, कुछ बीमारियों के पीछे सीधे आनुवंशिक बदलाव हो सकते हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते हैं। और दूसरा परिवार के लोगों में एक जैसी जीवनशैली, खान-पान, शारीरिक गतिविधि और पर्यावरण होने के कारण भी कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

आइए जान लेते हैं कि किन बीमारियों का खतरा अधिक होता है?

Does Disease Run in Family know Genetic Diseases risk and how to prevent
आनुवंशिक बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe Stock

आनुवंशिक बीमारियों का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई अध्ययनों में पाया गया है कि अगर माता-पिता, भाई-बहन को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग या कैंसर रहा है तो इसका दूसरे लोगों में भी खतरा हो सकता है।

  • अगर परिवार में कम उम्र में कुछ लोगों को बहुत हाई कोलेस्ट्रॉल रहा है या हार्ट अटैक हुआ है, तो इसके खतरे को लेकर बाकी लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।
  • कुछ आनुवंशिक बीमारियों में जोखिम काफी स्पष्ट होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि BRCA1 और BRCA2 आनुवंशिक बदलाव वंशानुगत स्तन और अंडाशय कैंसर सिंड्रोम से जुड़े हैं। वहीं लिंच सिंड्रोम में कोलोरेक्टल और कुछ दूसरे कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
Does Disease Run in Family know Genetic Diseases risk and how to prevent
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

परिवार में बीमारी होने का मतलब क्या बाकी सदस्यों को भी खतरा है?

परिवार में किसी करीबी सदस्य को कैंसर, हृदय रोग या डायबिटीज जैसी बीमारी होने पर दूसरे सदस्यों को अलर्ट हो जाना चाहिए। अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें, वे आपकी शारीरिक स्थिति को देखकर खतरे का पता लगाने के लिए जांच की सलाह दे सकते हैं।
 

  • फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया एक आनुवंशिक स्थिति है जिसमें बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा हो सकता है। इससे कम उम्र में कोरोनरी हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। 
  • अगर परिवार में कम उम्र में हार्ट अटैक हुआ हो या किसी सदस्य का बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा रहता हो, तो दूसरे सदस्यों को भी डॉक्टर से मिलकर जांच करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Disease Run in Family know Genetic Diseases risk and how to prevent
ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम - फोटो : Adobe stock

BRCA1/BRCA2 से जुड़े कैंसर

BRCA1 और BRCA2 जीन में कुछ आनुवंशिक बदलाव स्तन और अंडाशय के कैंसर का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते हैं। ऐसे बदलाव होने पर कुछ कैंसर का जोखिम सामान्य लोगों की तुलना में बढ़ सकता है। अगर आपके परिवार में किसी को कम उम्र में स्तन कैंसर, अंडाशय का कैंसर रहा है तो दूसरी महिलाओं को भी अलर्ट हो जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीन में बदलाव होने पर कैंसर होना निश्चित नहीं माना जा सकता।  डॉक्टर जेनेटिक काउंसलिंग और जरूरत के अनुसार आनुवंशिक जांच की सलाह दे सकते हैं ताकि अगर  जोखिम है तो स्क्रीनिंग जल्दी शुरू की जा सके।

विज्ञापन
Does Disease Run in Family know Genetic Diseases risk and how to prevent
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का जोखिम

अगर माता-पिता या भाई-बहन को टाइप-2 डायबिटीज है, तो आपके इस बीमारी की चपेट में आने का जोखिम बढ़ सकता है। परिवार में डायबिटीज होने पर केवल जीन ही जिम्मेदार नहीं होते, बल्कि खान-पान की आदतें, शारीरिक गतिविधि और वजन जैसे कारक भी खतरा बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

अच्छी बात यह है कि कुछ सावधानियां बरतकर टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, वजन बढ़ने न देना और समय-समय पर शुगर की जांच से जोखिम को कम करने या बीमारी की जल्द पहचान करने में मदद मिल सकती है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed