फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री और आटे की पंजीरी का भोग, ये है रेसिपी

Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021 Recipe Makhan Mishri and Flour Panjiri Bhog For Kanha
जन्माष्टमी पर घर पर ही बनाएं पंजीरी - फोटो : Pixabay

देश में हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार विशेष उत्सव के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा- अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संतान प्राप्ति, आयु और समृद्धि जैसी सारी सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग उपवास रखने के साथ भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विशेष पूजा करते हैं। भगवान कृष्ण को दही-दूध और मक्खन विशेष पसंद है, ऐसे में दही का चर्णामृत बनाकर लोगों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है।


दूध-दही के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व में पंजीरी का भी विशेष महत्व होता है। प्रसाद के रूप में पंजीरी बांटी जाती है। पंजीरी का मतलब पांच प्रकार के चीजों से बना हुआ विशेष प्रसाद। इस बार जन्माष्टमी के दिन आप भी घर पर पंजीरी बनाकर भगवान को इसका भोग लगाएं और इसका प्रसाद बांटें, विशेष कृपा प्राप्त होगी। आइए पंजीरी बनाने की विधि जानते हैं।

Krishna Janmashtami 2021 Recipe Makhan Mishri and Flour Panjiri Bhog For Kanha
बाल कृ्ष्ण की प्रतिमा - फोटो : Social media

कैसे करें जन्माष्टमी की विशेष पूजा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी की विशेष पूजा करने के लिए घर में मौजूद भगवान की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पहना कर, धूप-दीप से वंदन करें। भगवान को पुष्प अर्पित करें, चंदन लगाएं। भगवान कृष्ण को दूध-दही, मक्खन विशेष पसंद हैं, ऐसे में इसका प्रसाद बनाएं और भगवान को अर्पित करें और सभी को वही प्रसाद दें। प्रसाद में पंजीरी का विशेष महत्व होता है।

Krishna Janmashtami 2021 Recipe Makhan Mishri and Flour Panjiri Bhog For Kanha
पंजीरी का लगाएं भोग - फोटो : Social media

कैसे बनती है पंजीरी
सामान्यतौर पर पंजीरी दो प्रकार की होती है, एक धनिया की पंजीरी और दूसरी- नारियल की पंजीरी। धनिया की पंजीरी बनान के लिए घी के साथ साबुत धनिया को अच्छी तरह से भून लें। अब इसी तरह से आटा को भी घी के साथ भून लें। दोनों को भूनने के बाद आटा में धनिया को मिला दें। इसमें सूखे मेवे, मिश्री, माखन और पिसी हुई चीनी मिलाएं। इस तरह धनिया पंजीरी तैयार हो जाएगी। इसी तरह से पंजीरी में नारियल डालकर आप नारियल की पंजीरी भी बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2021 Recipe Makhan Mishri and Flour Panjiri Bhog For Kanha
बाल कृष्ण स्वरूप की करें पूजा - फोटो : Social media

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की करें पूजा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चूंकि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है, इसलिए इसमें श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आरधना करने के विशेष लाभ हैं। घर में भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को स्थापित करें, उन्हें पीले वस्त्र पहनाकर चंदन लगाएं। भगवान के बाल स्वरूप की आराधना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान से घर-परिवार के सुख-शांति की प्रार्थना करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed