{"_id":"5a081db64f1c1ba7678baf6d","slug":"know-why-without-doctor-prescription-intake-of-triphala-can-harm-your-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से बिना पूछे खाएंगे ये मसाला तो पड़ जाएंगे लेने के देने ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
डॉक्टर से बिना पूछे खाएंगे ये मसाला तो पड़ जाएंगे लेने के देने
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
triphala powder
वैसे तो बड़े बुर्जुग अक्सर इस मसाले को पेट और आंख से जुड़ी कई समस्याओं के लिए बेहद सुरक्षित और असरदार मानते हैं लेकिन बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए घरों में त्रिफला चूर्ण का सेवन दादी मां के जमाने से चला आ रहा है। विशेषज्ञ भी इसे सुरक्षित व असरदार मानते हैं और घरों में लोग बेहिचक इसका सेवन करते हैं लेकिन बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका सेवन करने से कई बार इसके फायदे के बजाय नुकसान सामने आ जाते हैं।
हो सकता है डायरिया
वैसे तो त्रिफला गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार है लेकिन कई बार बिना चिकित्सकीय परामर्श के इसका अधिक सेवन आपको डायरिया से पीड़ित भी कर सकता है। इतना ही नहीं कई बार तो इससे शरीर में पानी की कमी होने की वजह से व्यक्ति को डीहाइड्रेशन की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
डॉ.आकाश के अनुसार, 'हर व्यक्ति की चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की प्रक्रिया अलग-अलग तरह की होती है। ऐसे में उसे त्रिफला कितनी मात्रा में लेना है, दूध के साथ लेना है या पानी के साथ, कब लेना सही है, इन बातों का निर्धारण डॉक्टर ही कर सकता है, हम नहीं।' बिना सोचे-समझे इसका सेवन करने से आपके मेटाबॉलिज्म पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।

ब्लड प्रेशर
कभी-कभी त्रिफला के ज्यादा सेवन से लूज मोशन शुरू हो जाता है जिससे ब्लड प्रेशर में फ्लकचुएशन शुरू हो जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीज को परेशानीशुरू हो जाती है।

अनिद्रा की समस्या
कई बार नियमित तौर पर त्रिफला का सेवन करने वाले लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। अधिक मात्रा में त्रिफला लेने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को त्रिफला का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था के दौरान त्रिफला के सेवन से महिलाओं को घबराहट, पेचिश आदि समस्याएं हो सकती हैं।