अनानास स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में भी मदद करता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनानास को सिर्फ खाया या जूस बनाकर पिया ही नहीं जा सकता बल्कि अपनी त्वचा व बालों पर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। कील-मुंहासों और फटी एड़ियों को सही करने में अनानास फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह अनानास सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
अनानास केवल स्वादिष्ट नहीं बल्कि होंठ और त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंपल्स की समस्या में लाभदायक है अनानास
पिंप्लस की समस्या से अधिकांश लड़के-लड़कियां परेशान रहते हैं। चेहरे पर पिंप्लस ना केवल सुंदरता को खराब करता है बल्कि कई बार तकलीफ भी देता है। ऐसे में अनानास काफी फायदेमंद हो सकता है। विटामिस सी के कारण अनानास मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए सबसे पहले आप अनानास लें और उसका रल निकाल लें। अब आप इस रुई की मदद से रात के वक्त सोने से पहले पिंपल्स पर लगाएं और सुबह उठकर साफ पानी से चेहरे धो लें।
स्किन को हाइड्रेट रखता है अनानास
अनानास कील मुहांसों को दूर करने के साथ आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो अनानास को अच्छे से छिलकर कुछ टुकड़े मिक्सर में डालें। इसके बाद अंडे की जर्दी और दो चम्मच दूध मिलाएं फिर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और बीस मिनट तक रहने दें फिर पानी से चेहरा धो लें।
फटे होंठ को मुलायम बनाने में अनानास फायदेमंद
फटे होंठों को मुलायम बनाने में अनानास काफी लाभदायक है। यह आपके होंठों को मॉश्चराइज रखता है, जिससे होंठ रुखे नहीं रहते। इसके लिए आपको अनानास के रस में थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं और प्रतिदिन रात के वक्त सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं।
बता दें कि अनानास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ व जंवा बनाए रखने में मदद करता है।