फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ में सरगी की थाली में शामिल करें ये चार आहार, दिन भर रहेगी एनर्जी

Sat, 23 Oct 2021 03:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Oct 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2021 sargi healthy food eat before Fasting
करवा चौथ 2021 सरगी की थाली - फोटो : istock

24 अक्टूबर को करवा चौथ है।इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं और सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद को देख कर पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं व्रत खोलती हैं। पूरा दिन महिलाएं कुछ भी खाती पीती नहीं। ऐसे में परंपरा के मुताबिक सूर्योदय के समय सुहागिन महिलाएं सरगी की थाल सजाती हैं और सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना तो ठीक है लेकिन पूरा दिन कुछ न खाने से कमजोरी आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि सरगी की थाली में ऐसे पौष्टिक आहार हों, जिन्हें खाकर पूरा दिन आपको भूख भी न लगे और एनर्जी भी बनी रहे। ताकि शाम की पूजा में आप स्वस्थ भी रहें और चेहरा भी खिला खिला रहे। अगर आप या परिवार में कोई और करवा चौथ का व्रत हैं तो सरगी की थाल में पौष्टिक आहार जरूर रखें। जानिए सरगी में क्या क्या पौष्टिक आहार खाना चाहिए।

 

karwa chauth 2021 sargi healthy food eat before Fasting
करवा चौथ 2021 सरगी - फोटो : istock

सरगी में खाएं ये पौष्टिक आहार

दूध से बनी डिश

करवा चौथ की सरगी की थाल में दूध या दूध से बनी मिठाइयों को शामिल करें। व्रत से पहले सरगी में दूध से बनी डिश जैसे सेवई, खीर, रबड़ी या एक ग्लास दूध का सेवन जरूर करें। दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

karwa chauth 2021 sargi healthy food eat before Fasting
करवा चौथ 2021 सरगी - फोटो : iStock

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उपवास में नारियल पानी का सेवन करें। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट नियंत्रण रखने में मदद करता है। नारियल पानी ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है और एनर्जी भी बनाएं रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2021 sargi healthy food eat before Fasting
करवा चौथ 2021 सरगी - फोटो : Istock

आलू के पराठे

सरगी में आलू पराठा भी खा सकते हैं। आलू का पराठा हैवी होता है और उसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती। वहीं दिन भर एनर्जी बनी रहती है। 

विज्ञापन
karwa chauth 2021 sargi healthy food eat before Fasting
करवा चौथ 2021 सरगी - फोटो : Istock

दही और फल

निर्जला व्रत में दही जरूर खाना चाहिए। दही का सेवन करने से लंबे समय तक प्यास नहीं लगती है। आप दही में फल मिलाकर फ्रूट रायता भी खा सकती हैं। फल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फल खाने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती और एनर्जी भी मिलती है। फलों में आप केला सेब आदि खा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed