फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर बनाएं स्वादिष्ट खीर, ये है सबसे आसान रेसिपी

Tue, 19 Oct 2021 08:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Oct 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2021 kheer recipe in hindi
शरद पुर्णिमा 2021 खीर रेसिपी - फोटो : istock

इस साल 19 अक्टूबर 2021 को शरद पूर्णिमा है। शारदीय नवरात्रि खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा आती है, जिसका विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा के दिन चांद रातभर अपनी चांदनी से अमृत की वर्षा करता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखी जाती है, जिसमें ओस के कण के रूप में अमृत की बूंदे खीर के बर्तन में गिरती हैं। इस खीर को अमृत माना जाता है और प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया जाता है। मन जाता है कि ये अमृत तुल्य खीर खाने से लोग आरोग्य बनते हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाना जरूरी होता है। अगर आज आप भी खीर बनाने वाले हैं और चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे ओस के रूप में अमृत प्राप्त करना चाहती है तो खीर बनाने की सबसे आसान और स्वादिष्ट विधि यहां जान लीजिए।

sharad purnima 2021 kheer recipe in hindi
शरद पुर्णिमा 2021 खीर बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

खीर बनाने के लिए सामग्री

चावल- 100 ग्राम
दूध- 2 लीटर
चीनी- 100 ग्राम
घी- 1 बड़ा चम्मच
इलायची- 4 पिसी हुई
काजू- 8 से 10 कटे हुए
बादाम- 8 से 10 बारीक कटे हुए
चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच

sharad purnima 2021 kheer recipe in hindi
शरद पुर्णिमा 2021 खीर रेसिपी - फोटो : istock

खीर बनाने की विधि

स्टेप 1- खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ कर अच्छे से धो लें।

स्टेप 2- चावल धोकर किसी छलनी में पांच मिनट के लिए रख दें, जिससे चावल का सारा पानी छन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima 2021 kheer recipe in hindi
शरद पुर्णिमा 2021 खीर रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 3- एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें, जिसमें छने हुए चावल को डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।

स्टेप 4- अब एक बर्तन में दूध में आधा कप पानी मिलाकर उबालने के लिए रख दें।

स्टेप 5- जब दूध में उबाल आ जाए तो भुने हुए चावल मिलाकर 8 से 10 मिनट तक पकाएं। इस बीच चावल को चलाते रहें।

विज्ञापन
sharad purnima 2021 kheer recipe in hindi
शरद पुर्णिमा 2021 खीर रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 6- जब चावल गलने लगे तब उसमें चीनी डाल दें। चीनी के घुलने तक मिश्रण को चलाते रहें।

स्टेप 7- अब इसमें काजू, चिरौंजी और बादाम डालें और खीर को गाढ़ी होने तक मध्यम आंच पर लगभग 8 से 10 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 8- खीर गाढ़ी हो जाए तो पिसी हुई इलायची डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।

आपकी खीर अब तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed