फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jitiya Vrat Recipe: जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा, पौष्टिक गुणों से है भरपूर

Wed, 25 Sep 2024 09:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Sep 2024 09:26 AM IST
सार

जितिया व्रत में मडुआ या रागी का हलवा बनाना काफी जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको आसान विधि से रागी का हलवा बनाने का तरीका बताते हैं।

विज्ञापन
Jitiya Vrat Recipe madua ke atte ka halwa recipe madua or raagi halwa kaise banayein disprj
जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा - फोटो : अमर उजाला

Jitiya Vrat Recipe : 25 सितंबर यानी कि आज जितिया तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा, खुशहाली, अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है, जिसकी शुरूआत कल से हो गई है।



बीती शाम इस व्रत का नहाय-खाय का कार्यक्रम होगा, अब आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाएगा और फिर गुरूवार को सुबह सूर्योदय के साथ व्रत का पारण किया जाएगा। इस व्रत में कई पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं, जिसमें मडुआ या रागी का हलवा भी काफी अहम है। ये हलवा काफी पौष्टिक होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

ऐसे में आप इस हलवे को तैयार करके पारण के समय इसका सेवन कर सकती हैं। अगर आप भी रागी का हलवा बनाने का सोच रहीं हैं तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। 

Jitiya Vrat Recipe madua ke atte ka halwa recipe madua or raagi halwa kaise banayein disprj
जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा - फोटो : instagram

मडुआ या रागी का हलवा बनाने का सामान
 

  • मडुआ (रागी) का आटा - 1 कप
  • घी - 3-4 बड़े चम्मच
  • चीनी - 1 कप (स्वादानुसार)
  • पानी - 2 कप
  • दूध - 1/2 कप (वैकल्पिक)
  • सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश)
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
Jitiya Vrat Recipe madua ke atte ka halwa recipe madua or raagi halwa kaise banayein disprj
जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा - फोटो : instagram

विधि

रागी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में 3-4 बड़े चम्मच घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए, तो उसमें रागी का आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें। आटे को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और उसकी खुशबू न आने लगे। यह प्रक्रिया 7-8 मिनट तक ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitiya Vrat Recipe madua ke atte ka halwa recipe madua or raagi halwa kaise banayein disprj
जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा - फोटो : instagram

जब आटा सही तरह से भुन जाए, तो उसमें धीरे-धीरे 2 कप पानी और 1/2 कप दूध डालें। इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें सूखे मेवे डाल दें और हलवे को अच्छे से पकने दें।

विज्ञापन
Jitiya Vrat Recipe madua ke atte ka halwa recipe madua or raagi halwa kaise banayein disprj
जितिया व्रत में जरूर बनता है ये खास हलवा - फोटो : instagram

इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि हलवा घी छोड़ने न लगे। आखिर में इसमें पिसी हुई इलायची डालें और सूखे मेवे से सजाएं। बस हलवा तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed