Pitru Paksha 2024: हर साल की तरह इस साल भी पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हुई, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। ऐसा कहा जाता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आकर अपने घर वालों को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में लोग पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण करते हैं और ब्राह्मण भोज कराते हैं।
Pitru Paksha 2024: श्राद्ध में अपने पितरों को लगाएं चावल से बनी इस खीर का भोग
पितृ पक्ष में अपने पितरों को खीर का भोग अवश्य लगाएं। अगर आपको खीर बनानी नहीं आती है, तो यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं।
खीर बनाने का सामान
चावल – 1/4 कप
दूध – 1 लीटर
चीनी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
काजू – 8-10
बादाम – 8-10
किशमिश – 10-12
पिस्ता – 4-5
केसर – 8-10 धागे
विधि
खीर बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद जब चावल सही से भीग जाएं तो एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से न लगे। जब दूध उबल जाए, तब उसमें चावल डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।
चावल को धीरे-धीरे दूध में पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चावल दूध में अच्छी तरह से मिल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। ध्यान रखें कि इस खीर को आपको लगातार चलाना है, वरना ये नीचे से लग जाएगा। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं, तब इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।
चीनी डालने के बाद इसे अच्छी तरह से चलाएं। चीनी डालने के बाद खीर को 5-7 मिनट और पकाएं। अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें।