फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tea Day: चाय बनाने के लिए पहले पानी में दूध डालें या अदरक ? जानें कैसे आता है परफेक्ट स्वाद

Wed, 21 May 2025 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 21 May 2025 09:10 AM IST
सार

International Tea Day: 21 मई को इंटरनेशनल चाय डे मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि चाय बनाने का सही तरीका आखिर है क्या ? 

विज्ञापन
International Tea Day How to Make Perfect Tea adrak chai recipe in Hindi
चाय बनाने के लिए पहले पानी में दूध डालें या अदरक ? - फोटो : Adobe stock

International Tea Day: सुबह उठते ही लोगों की नजरें सबसे पहले चाय का कप तलाश करती हैं। भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व में लोग चाय पीने के शौकीन हैं। विश्व भर में चाय को सबसे लोकप्रिय पेयों में से एक माना जाता है। इसी वजह से 21 मई को हर साल इंटरनेशनल चाय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य चाय के इतिहास, संस्कृति और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।



चाय पीने का शौकीन तो हर दूसरा व्यक्ति है, लेकिन सही विधि से चाय बनाना हर किसी को नहीं आता। ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि चाय बनाते समय पहले पानी में अदरक डाली जाएगी या फिर दूध। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे, ताकि आप परफेक्ट चाय तैयार कर सकें। 

International Tea Day How to Make Perfect Tea adrak chai recipe in Hindi
जानें क्या है सही क्रम ? - फोटो : Adobe stock
जानें क्या है सही क्रम ?

यदि आप भी चाय लवर हैं, तो सबसे पहले चाय बनाने का सही तरीका आपके लिए जानना जरूरी है। यदि आप चाय बनाने के लिए पतीले में सही क्रम में चीजें डालेंगे तभी उसका स्वाद अच्छा आएगा।
International Tea Day How to Make Perfect Tea adrak chai recipe in Hindi
जानें क्या है सही क्रम ? - फोटो : AdobeStock
ऐसे में याद रखें कि चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो पतीले में पानी डालना है। पानी जब गर्म हो जाए तो उसमें अदरक डालें। अदरक के साथ ही चायपत्ती भी डाल दें, ताकि पानी में इन दोनों चीजों की खुशबू अच्छे से घुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Tea Day How to Make Perfect Tea adrak chai recipe in Hindi
जानें क्या है सही क्रम ? - फोटो : Adobe stock
इसके बाद इसे कम से कम 4 मिनट उबालें और फिर दूध डालें। दूध डाल ने के साथ ही इसमें चीनी मिक्स कर लें। अब इसे थोड़ी देर खौलने दें। कम से कम 4 से पांच मिनट इसे खौलाएं और फिर गैस बंद करके छान लें और कप में करके परोसें। 

 
विज्ञापन
International Tea Day How to Make Perfect Tea adrak chai recipe in Hindi
जानें क्या है सही क्रम ? - फोटो : AdobeStock
क्यों पहले डाली जाती है अदरक ?

अब आपके लिए ये जानना जरूरी होता है कि आखिर अदरक क्यों पहले डाली जाती है ? दरअसल, जब आप अदरक को पानी में पहले ही डालते हैं तो उसके गुण पानी में पूरी तरह से उतर जाते हैं। इससे चाय का स्वाद भी अच्छा आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed