फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: बेहद जायकेदार होता है सेब का हलवा, जानें इसकी आसान रेसिपी

Sun, 19 Feb 2023 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Feb 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Indian Dessert Apple Halwa Recipe Simple Tips to Make Apple Ka Halwa Ingredients Method News in Hindi
सेब का हलवा - फोटो : Istock

Indian Dessert Apple Halwa Recipe: ताजे फल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। फलों में विटामिन और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा में निखार के साथ ही कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को फलों की सेवन की सलाह दी जाती हैं। इन फलों में सेब को काफी पौष्टिक माना जाता है। प्रतिदिन नाश्ते में एक सेब के सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है और इम्यूनिटी मजबूत रहती है। हालांकि रोज सेब खाना बोरिंग लग सकता है। बच्चे अक्सर फल खासकर सेब खाने से मना कर देते हैं। बुजुर्गों को सेब चबाकर खाने में अधिक मेहनत लगती है। इस कारण बाजार से आए सेब रखे रखे सूख जाते हैं और ताजापन खत्म हो जाता है। अगर आपके घर पर भी सेब है और उसे कोई खा नहीं रहा, तो सेब की लजीज डिश बनाकर सभी को सर्व करें। यहां आपको सेब के हलवे को बनाने की विधि बताई जा रही है। सेब का हलवा स्वादिष्ट तो होगा ही, साथ ही निमोनिया समेत कई बीमारियों से बचाव भी करेगा।

Indian Dessert Apple Halwa Recipe Simple Tips to Make Apple Ka Halwa Ingredients Method News in Hindi
सेब का हलवा बनाने की सामग्री - फोटो : istock

सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री

पांच सेब, दो बड़े चम्मच घी, पांच चम्मच चीनी, एक कप फुल क्रीम दूध, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, दो चम्मच नारियल का पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर।

Indian Dessert Apple Halwa Recipe Simple Tips to Make Apple Ka Halwa Ingredients Method News in Hindi
सेब का हलवा - फोटो : istock

सेब का हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1- सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब का छिलका उतार लें।

स्टेप 2- अब सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Dessert Apple Halwa Recipe Simple Tips to Make Apple Ka Halwa Ingredients Method News in Hindi
सेब का हलवा - फोटो : Istock

स्टेप 3- एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर अलग कर लें।

स्टेप  4- इसी कड़ाही में कटे हुए सेब डालकर मध्यम आंच में पांच मिनट तक पकाएं।

स्टेप 5- कड़ाही में दूध डालें और कम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को चलाते रहें।

स्टेप 6- दूध में सेब के टुकड़े स्मैश करते रहें। अब चीनी डालें।

विज्ञापन
Indian Dessert Apple Halwa Recipe Simple Tips to Make Apple Ka Halwa Ingredients Method News in Hindi
सेब का हलवा - फोटो : Istock

स्टेप 7- कुछ मिनट के बाद दालचीनी पाउडर, नारियल पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को मिलाएं।

स्टेप 8- जब मिश्रण अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक भुन जाए तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 9- एक कटोरी में हलवा परोसें, ऊपर से रोस्टेड बादाम से गार्निश करें।

स्वादिष्ट और सेहतमंद सेब का हलवा तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed