फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है ठंडाई, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

अगर आप भी इस महाशिवरात्रि घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को अपनाकर आप स्वादिष्ट ठंडाई बना सकते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe How to Make Thandai In Easy Way News In Hindi
ठंडाई रेसिपी - फोटो : istock

Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe: महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। उपवास में फलाहार किया जाता है। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को सेवन किया जाता है। महाशिवरात्रि के पर्व में भक्त भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंद की चीजे भोग में अर्पित करते हैं और फिर उसका सेवन करते हैं। भगवान शिव को ठंडाई प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर लोग ठंडाई बनाते हैं और सभी इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को अपनाकर आप स्वादिष्ट ठंडाई बना सकते हैं।

Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe How to Make Thandai In Easy Way News In Hindi
ठंडाई रेसिपी - फोटो : social media

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

हरी इलायची के बीज, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, आधा चम्मच पिसा धनिया, खरबूजे की बीज, पिसा हुआ बादाम, गुलाब जल की पत्तियां, दूध।

Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe How to Make Thandai In Easy Way News In Hindi
ठंडाई रेसिपी - फोटो : iStock

ठंडाई बनाने की विधि

स्टेप 1- ठंडाई बनाने के लिए एक तवे पर हरी इलायची, सौंफ, काली मिर्च, धनिया, खरबूजे के बीज और बादाम लें।

स्टेप 2- अब इस भुने मसाले को करीब दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe How to Make Thandai In Easy Way News In Hindi
ठंडाई रेसिपी - फोटो : फाइल फोटो

स्टेप 3- भीगे हुए मसाले को मिक्सी में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 4- अब ठंडाई पेस्ट में दूध मिला लें।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe How to Make Thandai In Easy Way News In Hindi
ठंडाई रेसिपी - फोटो : Social Media

स्टेप 5- अब इस लिक्विड को मलमल के कपड़े में छान लें।

स्टेप 6- अब इसे ठंडा करके ऊपर से गुलाब की पत्तियों से गार्निश कर के सर्व करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed