फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Veg Roll In Sandwich Maker: सैंडविच मेकर में कैसे बनाएं वेज रोल ? बेहद आसान है इसका तरीका

Thu, 05 Dec 2024 02:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Dec 2024 02:40 PM IST
सार

यदि आपके पास भी सैंडविच मेकर है, तो आप इसका इस्तेमाल सैंडविच बनाने के साथ-साथ वेज रोल बनाने में भी कर सकते हैं। आइए आपको सैंडविच मेकर में वेज रोल बनाने की विधि बताते हैं। 

विज्ञापन
how to make veg Roll In Sandwich Maker in hindi how to use electric Sandwich Maker
सैंडविच मेकर में कैसे बनाएं वेज रोल ? - फोटो : Adobe stock

Veg Roll In Sandwich Maker: वेज रोल एक ऐसा पकवान है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक काफी मन से खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। खासतौर पर यदि आप बैचलर हैं, तब तो आप रोल बनाकर अपना पेट और मन दोनों को खुश कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सब्जियों से लेकर पनीर तक का इस्तेमाल किया जाता है।



वैसे तो रोल को तवे पर ही बनाया जाता है लेकिन यदि आपको कुरकुरा रोल पसंद है, तो इसे आप सैंडविच मेकर में बना सकते हैं। सैंडविच मेकर में वेज रोल काफी आसानी से बन जाता है। इसका स्वाद तवे वाले रोल से काफी अलग होता है, लेकिन ये ज्यादा स्वादिष्ट होता है। यदि आपके पास भी सैंडविच मेकर है, तो बिना सोचे आप भी उसमें वेज रोल तैयार करें। यहां हम आपको वेज रोल बनाने की आसान विधि भी बताने जा रहे हैं। 

how to make veg Roll In Sandwich Maker in hindi how to use electric Sandwich Maker
रोल बनाने का सामान - फोटो : Freepik

रोल बनाने का सामान

  • 2 रोटी
  • उबले हुए आलू, गाजर, मटर, और बीन्स  
  • पनीर के टुकड़े
  • बारीक कटा प्याज
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • हरी मिर्च
  • धनिया पत्ती  
  • लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच  
  • चाट मसाला - 1/2 चम्मच  
  • नमक
  • टमाटर सॉस और हरी चटनी
  • बटर

 

how to make veg Roll In Sandwich Maker in hindi how to use electric Sandwich Maker
रोल बनाने की विधि - फोटो : instagram

विधि

रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें। उसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद कढ़ाई में उबली हुई सब्जियां और पनीर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मैश करें। आखिर में सभी मसाले डालकर मिक्स करें और फिर ऊपर से इसमें धनिया पत्ती डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make veg Roll In Sandwich Maker in hindi how to use electric Sandwich Maker
रोल बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब बारी आती है रोल तैयार करने की। इसके लिए रोटी लेकर उसकी एक तरफ टमाटर सॉस और हरी चटनी लगाएं। चटनी लगाने के बाद इसपर तैयार स्टफिंग को अच्छी तरह से फैला दें।

विज्ञापन
how to make veg Roll In Sandwich Maker in hindi how to use electric Sandwich Maker
रोल बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब रोटी को फोल्ड करें और किनारों को हल्का दबाएं ताकि यह खुल न जाए। सैंडविच मेकर को पहले गरम कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed