फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर में तैयार करें शेजवान चटनी, ये रहा बनाने का तरीका

Fri, 25 Mar 2022 10:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Mar 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
how to make schezwan chutney at home here is the detail recipe
schewan - फोटो : pixabay

शेजवान चटनी कई सारी डिश में इस्तेमाल की जाती है। चिकन से लेकर फ्राइड राइस हो या फिर चाउमीन, डिश को टेस्टी और तीखा मसालेदार बनाने के शेजवान चटनी का इस्तेमाल किया जाता है। शेजवान चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि चाइनीज के साथ ही इसको मिलाकर फ्यूजन डिश तैयार की जाती है। वैसे तो बाजार में शेजवान चटनी बड़े ही आसानी से मिल जाती है। लेकिन आप इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है शेजवान चटनी को बनाने की विधि।

how to make schezwan chutney at home here is the detail recipe
कश्मीरी लाल मिर्च - फोटो : amar ujala
शेजवान चटनी के लिए सामग्री

शेजवान चटनी वैसे तो बहुत तीखी होती है। लेकिन आप चाहें तो मिर्च की वैराइटी से इसे स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। सूखी लाल मिर्च पंद्रह से बीस चाहिए। साथ में अदरक तीन से चार टुकड़ा, विनेगर तीन चम्मच, सोया सॉस एक चम्मच, लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस, नमक स्वादानुसार, तेल सात से आठ चम्मच। दरअसल तेल की मदद से ही ये चटनी बनेगी। वहीं आप चाहें तो लाल मिर्च के रूप में कश्मीरी लाल मिर्च ले सकती हैं। ये कम तीखी होती है।

how to make schezwan chutney at home here is the detail recipe
लाल मिर्च - फोटो : pixabay
शेजवान चटनी बनाने की विधि

शेजवान चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को तैयार करें। इसके लिए मिर्च की डंडी को निकाल दें। अगर आप साधारण तीखी मिर्च का इस्तेमाल कर रही हैं और जरूरत से ज्यादा तीखापन नहीं चाहतीं। तो इसके बीच भी निकाल दें। अब इन मिर्चों को पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए रख दें। पानी हल्का गुनगुना ही इस्तेमाल करें। इससे मिर्चे आधे घंटे में फूलकर मुलायम हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make schezwan chutney at home here is the detail recipe
schezwan

अब आधे घंटे बाद मिर्च को पानी से निकालकर मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। मिर्च को बिना पानी डाले ही पेस्ट बनाकर तैयार करना है। अब किसी पैन में तेल डालकर गैस पर चढ़ाएं। तेल के गर्म होने पर इसमे बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। वैसे आप चाहें तो अदरक और लहसुन का पेस्ट भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। जब लहसुन सुनहरे रंग का हो जाए तो फिर इसमे मिर्च का पेस्ट डाल दें। 

विज्ञापन
how to make schezwan chutney at home here is the detail recipe
vinegar - फोटो : Istock

मिर्च का पेस्ट पैन में डालकर इसे चलाते रहें। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाएं। मिर्च को भूनने से इसका तीखापन भी कम हो जाता है। दो से तीन मिनट चलाने के बाद इसे पांच मिनट ढंककर पकाएं। पांच मिनट बाद ये चटनी अच्छे से पक चुकी होगी। आप इसमे चार से पांच चम्मच पानी डाल दें। चटनी के गाढेपन के हिसाब से आप पानी की मात्रा इसमे थोड़ी सी बढ़ा सकती हैं। लेकिन कम पानी डालने से चटनी ज्यादा दिनों तक सही सलामत चलती है।  दस मिनट तक पकाने के बाद ये पूरी तरह से पक चुकी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed