फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का रसोई: नाश्ते में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर अंडे के पराठे, ये रही रेसिपी

Thu, 24 Mar 2022 10:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi protein filled breakfast egg paratha with detail recipe
paratha

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता तैयार करना है तो अंडा पराठा सबसे बेस्ट रेसिपी है। इसे बच्चे, बड़े सब आसानी से खा सकते हैं। वहीं ये फटाफट बनकर तैयार भी हो जाता है। साथ ही इसे खाने से दिनभर पेट भरा रहता है और एनर्जी भरपूर मिलती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें अंडा पराठा। ये रही इसकी आसान सी रेसिपी।

aaj ki rasoi protein filled breakfast egg paratha with detail recipe
egg
अंडा पराठा बनाने के लिए सामग्री

गेंहू का आटा दो कप, एक कप मैदा, एक चुटकी नमक, एक चम्मच तेल, दो अंडे, एक प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरी धनिया बारीक कटी हुई, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर।

aaj ki rasoi protein filled breakfast egg paratha with detail recipe
egg
अंडा पराठा बनाने की विधि

किसी बर्तन में मैदा और गेंहू का आटा लेकर मिक्स कर लें। अब इसमे नमक और तेल डालकर मिक्स करें। फिर पानी के सहारे इसे नर्म गूंथ लें। अच्छी तरह से आटे को गूंथ ने के बाद इसकी लोई बनाकर रख लें। अब एक बर्तन में अंडे को फोड़कर रख लें। इस अंडे में प्याज. टमाटर, हरी धनिया, हरी मिर्ची, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलाकर फेंट लें। जब ये अच्छी तरह से फेंट जाए तो इसे एक किनारे रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi protein filled breakfast egg paratha with detail recipe
पराठे - फोटो : Istock

अब लोई को किसी समतल सतह पर रखकर बेलन की सहायता से रोटी जितना बड़ा बना लें। अब इस रोटी पर हल्का सा तेल लगाकर मोड़ दें। फिर से तेल लगाकर इसे तिकोना मोड़ लें। अब इस तिकोने पराठे को बेल लें। इसी तरह से सारे पराठे तिकोने आकार में बेलकर रख लें। जिससे कि अंडे वाले पराठे बनाने में ज्यादा वक्त ना लगे और फटाफट बनकर तैयार हो जाएं। 

विज्ञापन
aaj ki rasoi protein filled breakfast egg paratha with detail recipe
paratha - फोटो : istock

अब गैस पर तवा रखें और गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो तिकोने पराठे को उस पर डाल दें। फिर इसे दोनों तरफ से सेंके। जैसे ही ये पराठे सिंकने लगे तो इसके किनारे को चाकू की मदद से खोलकर इसमे अंडे के मिश्रण को भर दें। ये मिश्रण बाहर ना निकले इसके लिए पराठे को थोड़ी देर के लिए ऊपर की तरफ उठाए रहें। जिससे कि वो अंदर ही भरा रहे। अब पराठे के ऊपर थोड़ा सा और तेल छिड़कर अच्छी तरह से पकाएं। जिससे कि अंडा अच्छी तरह से पक ना जाए। तेज आंच पर क्रिस्पी कर लें और गर्मागर्म पराठा चटनी के साथ सर्व करें। ये नाश्ते से लेकर लंच या फिर डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed