फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Makke Ki Roti: बनाते वक्त टूट जाती है मक्के की रोटी तो रखें इन पांच बातों का ध्यान

Fri, 06 Dec 2024 03:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

मक्के की रोटी बनाते समय यदि थोड़ी सावधानी बरती जाए तो ये आसानी से बनती है और स्वादिष्ट भी लगती है। यहां कुछ खास बातें दी गई हैं, जिनका ध्यान रखने से आप बेहतरीन मक्के की रोटी बना सकते हैं। 
 

विज्ञापन
How To Make Makke Ki Roti in simple way in hindi
बनाते वक्त टूट जाती है मक्के की रोटी तो रखें इन पांच बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

How To Make Makke Ki Roti: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ये मौसम उन लोगों के लिए बेहद खास होता है, जिन्हें तरह-तरह के पकवान खाने का शौक होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग साग और मक्के की रोटी खाना पसंद करते हैं। इसे गुड़ और सफेद मक्खन के साथ परोसा जाता है, जिस वजह से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। साग बनाना तो काफी आसान होता है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल होती है मक्के की रोटी बनाने में। 



दरअसल, ज्यादातर महिलाओं की ये शिकायत रहती है कि  मक्के की रोटी बनाते वक्त वो अपने आप टूटने लगती है। यदि सही से बेल ली जाए तो ये तवे पर चिपककर टूट जाती है। इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप आसानी से मक्के की रोटी बना लेंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 

How To Make Makke Ki Roti in simple way in hindi
सही से गूंथे आटा - फोटो : instagram

सही से गूंथे आटा

अगर एकदम परफेक्ट रोटी बनाना चाहते हैं तो मक्के का आटा सही तरह से गूंथना बेहद जरूरी है। इसके लिए मक्के का आटा गूंथते समय पानी धीरे-धीरे डालें। आटा बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा नरम न हो। बता दें कि आटे में थोड़ा गर्म पानी मिलाने से रोटी का आटा एकदम सही से गुंथ जाता है। 

How To Make Makke Ki Roti in simple way in hindi
गेंहू का आटा करें मिक्स - फोटो : freepik.com

गेंहू का आटा करें मिक्स

ज्यादातर लोगों की मक्के की रोटी बनाते वक्त टूट जाती है। अगर ये समस्या आपके साथ भी आती है तो मक्के का आटा गूंथते वक्त इसमें थोड़ा गेहूं का आटा मिलाएं। यह आटे को बाइंड करने में मदद करता है। जब आटा सही से गुंथ जाता है तो रोटी एकदम नरम बनती है और टूटती भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Makke Ki Roti in simple way in hindi
सही से बेलें - फोटो : instagram

सही से बेलें

मक्के की रोटी बेलने का तरीका सही होना चाहिए। इसे सीधा बेलन से बेलने की बजाय पहले हथेलियों से थपथपाकर आकार दें। सीधा बेलन से बेलने की कोशिश करने से यह टूट सकती है। यदि बेलन से बेलना है, तो इसे प्लास्टिक की शीट या बटर पेपर के बीच रखकर बेलें। बेलते समय इस पर ताकत तो बिल्कुल भी न लगाएं।  

विज्ञापन
How To Make Makke Ki Roti in simple way in hindi
तवा हो सही गरम - फोटो : Adobe stock

तवा हो सही गरम

रोटी अगर परफेक्ट बेल ली जाए तो इसे सही से सेकना जरूरी है। इसके लिए रोटी को पकाने वाला तवा बहुत ज्यादा गरम या ठंडा नहीं होना चाहिए। मक्के की रोटी सेकने के लिए मीडियम आंच पर तवा गरम करें और रोटी को धीमी आंच पर पकाएं ताकि यह अच्छे से सिके और न टूटे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed