फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bread Pakoda Without Oil: बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा, खाकर घरवाले करेंगे तारीफ

Fri, 06 Dec 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

अगर आप बिना तले ब्रेड पकौड़ा बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to make Bread Pakoda Without Oil at home oil free bread pakoda recipe in hindi
बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा - फोटो : instagram

Bread Pakoda Without Oil: सर्दी का मौसम आते ही लोगों ने घूमने-फिरने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ बहुत से लोग ठंड का लुत्फ घर पर ही रहकर उठाते हैं। अगर आप भी घर पर रहकर सर्दी के मजे ले रहे हैं, तब तो कुछ चटपटा सा खाने का मन अवश्य करता होगा। पर, आप चाह के भी हर रोज तला-भुना नहीं खा सकते।



अब जब आप अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं लेकिन कुछ चटपटा भी खाना चाहते हैं तो आप बिना तले ब्रेड पकौड़ा भी तैयार कर सकते हैं। सुनकर अजीब लगा न, पर ये सच है। आप बिना तले भी स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा तैयार कर सकते हैं। आइए हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि सर्दी के मौसम में आप बिना कुछ सोचे पकौड़ों का मजा ले सकें। 

how to make Bread Pakoda Without Oil at home oil free bread pakoda recipe in hindi
बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा - फोटो : instagram


ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सामान

ब्रेड स्लाइस 
उबले हुए आलू 
बेसन- 1 कप
बारीक कटी हरी मिर्च 
बारीक कटा हरा धनिया 
थोड़ा सा तेल

how to make Bread Pakoda Without Oil at home oil free bread pakoda recipe in hindi
बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा - फोटो : iStock

मसाले

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Bread Pakoda Without Oil at home oil free bread pakoda recipe in hindi
बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा - फोटो : instagram

विधि

ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी स्टफिंग तैयार करनी है। स्टफिंग बनाने के लिए उबले हुए आलूओं को छील कर अच्छी तरह से मैश करें। अब एक कढ़ाई लेकर उसमें थोड़ा सा तेल डालें और फिर बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी और जीरा डालकर भूनें। जीरा सुनहरा होने पर इसमें आलू डालें। इन आलुओं में अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक मिलाएं। जब ये सही से पक जाए तो इसमें कटी हुई धनिया की पत्तियां डालें।

विज्ञापन
how to make Bread Pakoda Without Oil at home oil free bread pakoda recipe in hindi
बिना तले ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड पकौड़ा - फोटो : instagram

अब इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें। जब तक ये ठंडा हो रहा है तब तक बेसन का घोल तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में बेसन, नमक, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed