फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saunf Ka Sharbat Recipe : ऐसे बनाएं सौंफ का शरबत, नोट करें रेसिपी

Mon, 03 Jul 2023 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

शायद ही आपको पता होगा कि घर की रसोई में रखे मसाले से भी आप एक टेस्टी शरबत बना सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सौंफ के शरबत की। 

विज्ञापन
Homemade Saunf Ka Sharbat Recipe Easy Tips to Make Saunf Sharbat For  Summer Season
Fennel seeds juice - फोटो : instagram

Saunf Sharbat Recipe : गर्मियों के मौसम की शुरूआत होते ही लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा कैसे पाया जाए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका होता है शरीर को अंदर से ठंडा रखना। शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में कई तरह जूस बनाए जाते हैं। इस चिलचिलाती गर्मी में लोग नींबू पानी, गन्ने का जूस, बेल का शरबत, कोल्ड ड्रिंक और सत्तू का शरबत पिया जाता है। पर, शायद ही आपको पता होगा कि घर की रसोई में रखे मसाले से भी आप एक टेस्टी शरबत बना सकते हैं।



दरअसल, हम बात कर रहे हैं सौंफ के शरबत की। हर किसी भारतीय रसोई में सौंफ तो जरूर ही पाई जाती है। इसके इस्तेमाल से आप स्वादिष्ट शरबत बना सकते हैं। इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। ये ना सिर्फ आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है। आइए आपको सौंफ का शरबत बनाने की आसान विधि बताते हैं। 

Homemade Saunf Ka Sharbat Recipe Easy Tips to Make Saunf Sharbat For  Summer Season
saunf sharbat

शरबत बनाने की सामग्री

सौंफ – 1/2 कप
चीनी – स्वादानुसार
नींबू – 2 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
पुदीना के पत्ते – 3 या 4
आइस क्यूब

Homemade Saunf Ka Sharbat Recipe Easy Tips to Make Saunf Sharbat For  Summer Season
saunf sharbat

विधि

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को अच्छे से साफ करके धो लें। इसके बाद इसे तकरीबन दो से तीन घंटों के लिए भिगो दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो इसे बाहर निकाल कर मिक्सी में डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Saunf Ka Sharbat Recipe Easy Tips to Make Saunf Sharbat For  Summer Season
mixer - फोटो : istock

सौंफ के साथ मिक्सी में चीनी, काला नमक, पुदीना के पत्ते और पानी डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को निकाल कर एक बर्तन में रख लें। इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। 

विज्ञापन
Homemade Saunf Ka Sharbat Recipe Easy Tips to Make Saunf Sharbat For  Summer Season
Fennel seeds juice - फोटो : instagram

अब जूस में नींबू का रस भी डालें। ग्लास में शरबत डाल कर आइस क्यूब डालें। अब ठंडा-ठंडा जूस अपने घरवालों को परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed