फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Breakfast : 10 मिनट में नाश्ते के लिए तैयार करें ये टेस्टी डिश, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Sat, 01 Jul 2023 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 01 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे आप महज 10 मिनट में बना सकते हैं।

विज्ञापन
Quick 10 Minute Breakfast Ideas Know Delicious and Healthy Breakfast Recipes in Hindi
spicy French toast - फोटो : instagram

Easy Breakfast : सुबह का नाश्ता स्वस्थ रहने के लिए काफी जरूरी होता है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि कभी भी किसी को खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिसे खाने के बाद आपका मन और पेट दोनों भर जाए। पर, कई बार ऐसा देखा जाता है कि व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोग नाश्ता नहीं बना पाते। अगर बनाते भी हैं तो जल्दी में ऐसे ही कुछ भी बनाकर खा लेते हैं। हर रोज एक तरीके का नाश्ता खाने से मन भी ऊबने लगता है।



ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसे आप महज 10 मिनट में बना सकते हैं। हम जिस नाश्ते की बात कर रहे हैं वो है स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसको आप अपने हिसाब से कुरकुरा बना सकते हैं। इसे अगर आप केचअप और पुदीने की चटनी के साथ परोसेंगी तो खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

Quick 10 Minute Breakfast Ideas Know Delicious and Healthy Breakfast Recipes in Hindi
bread - फोटो : istock

स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए चाहिए ये सामान
 

  • ब्रेड स्लाइस- 4
  • 2 अंडे
  • 6 बड़े चम्मच दूध
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1 छोटा टमाटर
  • 1 छोटा प्याज
  • 2-3 हरी मिर्च 
  • तेल/बटर फ्राई करने के लिए 
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
Quick 10 Minute Breakfast Ideas Know Delicious and Healthy Breakfast Recipes in Hindi
onion garlic - फोटो : istock

विधि

अगर आप नाश्ते की उन डिशेज के बारे में पता लगा रहे हैं, जोकि खाने में भी स्वादिष्ट हो और जल्दी भी बन जाए तो स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट एक बेहतर ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च टमाटर को बारीक काट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick 10 Minute Breakfast Ideas Know Delicious and Healthy Breakfast Recipes in Hindi
egg - फोटो : istock

अब इसके बाद ब्रेड को दो पार्ट में काटकर रख लें। इसके बाद एक बर्तन में अंडे फोड़ कर डालें। अब इसमें लाल मिर्च, नमक, दूध और काली मिर्च डालकर इसे अच्छे से फेंट लें। तब तक एक पैन में बटर डालकर इसे गर्म करें। 

विज्ञापन
Quick 10 Minute Breakfast Ideas Know Delicious and Healthy Breakfast Recipes in Hindi
spicy French toast - फोटो : instagram

अब अंडे में ब्रेड की स्लाइस को डिप करें और पैन पर सेंकने के लिए रख दें। दोनों तरफ से गर्म सिक जाने पर इनको प्लेट में निकाल कर रख दें। इसी तरह से बाकी टोस्ट को भी तैयार कर लें। इसके बाद आखिर में कटी हुई सब्जियां ऊपर से डालकर इसे सजाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed