Dahi Tinde Recipe : गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में खाने को लेकर काफी सोचना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में कई ऐसी सब्जियां आती हैं, जिन्हें बच्चे काफी मन से खा लेते हैं। वहीं गर्मियों में मिलने वाली लौकी, तोरई, कद्दू, टिंडे को देखकर ही बच्चों का मुंह बन जाता है। जब भी आप घर पर टिंडे बनाने की बात करते हैं तो ना सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों का भी मुंह बन जाता है। ऐसे में या तो कभी भी टिंडे बनते नहीं या फिर सब उसे काफी बे-मन से खाते हैं।
Dahi Tinde Recipe : डिनर में घरवालों को बनाकर खिलाएं दही वाले टिंडे, खाकर बच्चे भी करेंगे तारीफ
अगर आप हमारे बताए हुए तरीके से दही वाले टिंडे बनाएंगी तो हर कोई इसे खाकर आपकी तारीफ जरूर करेगा।
दही वाले टिंडे बनाने के लिए जरूरी सामान
- 250 ग्राम टिंडे
- 100 ग्राम दही
- 1 प्याज
- 2-3 हरी मिर्च
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 तेजपत्ता
- 1 बड़ी इलायची
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच नमक/ स्वादानुसार
- 50 ग्राम तेलहरी धनिया
- 4-5 काली मिर्च
- 1.5 चम्मच लाल मिर्च
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
विधि
दही वाले टिंडे बनाने के लिए सबसे पहले टिंडे, प्याज और टमाटर को अच्छे से धोकर छील लें। अब टमाटर और प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें मसाले लगाकर भून लें। मसाले भुन जाने के बाद इसमें प्याज डाल कर भूनें।
जब प्याज अच्छे से भुन जाए तो इसमें टमाटर और हल्का सा नमक डालकर अच्छे से पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर औप लाल मिर्च डालें। इसे भी कुछ मिनट तक पकने दें। जब ये पक जाए तो इसमें दही डालकर पकाएं। दही डालने के बाद इसे चलाते रहें।