Kitchen Hacks: भारत के लगभग हर राज्य में दाल-चावल का सेवन नियमित तौर पर होता है। भारतीय घरों की रसोई में रोजाना ही दाल-चावल बनता है। यहां कई वैरायटी की दालों का उत्पादन होता है, जिससे अलग अलग तरह के व्यंजन बनते हैं। चना दाल, उड़द दाल, मूंग मसूर समेत तरह तरह की दालें मिल जाएंगी। दालों से आटा, ओट्स, चीला और अन्य कई व्यंजन बनाए जाते हैं। दाल के अलावा लोग चावल भी बहुत चाव से खाते हैं। ऐसे में रसोई में चावल और दाल स्टोर करके रखा जाता है. हालांकि लंबे समय तक दाल या चावल को रखने से उसमें कीड़े या घुन लग जाते हैं। दाल में कंकड़ व गंदगी को साफ करके पकाया जा सकता है। लेकिन खुन व कीड़ों को साफ करना थोड़ा मेहनत का काम होता है। कीड़े दाल को धीरे धीरे खराब करने लगते हैं। ऐसे में अगर दाल या चावल में कीड़े लग जाए तो उसे आसानी से साफ करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
Kitchen Hacks: घुन लगे दाल-चावल को इन तरीकों से करें साफ, आसानी से निकल जाएंगे कीड़े
चावल दाल से कीड़े साफ करने के तरीके
साबुत हल्दी
दाल या चावल में कीड़े लग जाएं तो उन्हें साफ करने के लिए साबुत हल्दी को उपयोग में ला सकते हैं। हल्दी की गंध तेज होने के कारण दाल से कीड़े भाग जाते हैं। कुछ हल्दी की गांठों को दाल में डाल दें, इससे काले और सफेद झिल्ली वाले कीड़े बाहर निकाल जायेंगे।
लहसुन
साबुत अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन की तेज गंध कीड़ों को भगा देती है। अनाज में साबुत लहसुन को रखकर सूखने दें। सूखे लहसुन की कलियां कीड़ों को अनाज से बाहर निकाल देंगी।
सरसों का तेल
दाल से कीड़े साफ करने के साथ सीलन से बचाने के लिए सरसों का तेल उपयोग में लाएं। अगर कम दाल स्टोर करनी हो तो सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दो किलो दाल में एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर दाल को धूप में सुखा कर स्टोर करें ।
अनाज से कंकड़ साफ करने के टिप्स
दाल में कंकड़ होते हैं, जिसे केवल पानी से साफ नहीं कर सकते हैं । कंकड़ भारी होते हैं और पानी के साथ दाल में ही बैठ जाते हैं। इसलिए दाल के कंकड़ साफ करने के लिए कुछ तरीकों को अपनाएं ।
-थाली में दाल को फैलाकर उसमें से चुन-चुन कर कंकड़ या गंदगी निकाल सकते हैं।
-दाल को जमीन या बड़ी ट्रे में फैलाकर भी आसानी से कंकड़ निकाले जा सकते हैं।
-दाल में मिट्टी होती है, तो दाल को दो-तीन बार धोना पड़ता है। इससे दाल की पॉलिश भी निकल जाती है। धुला हुआ पानी जब तक रंग बदलकर मटमैला होता रहे, तब तक दाल धो सकते हैं।