फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: होली पर अपनों के लिए बनाएं पांच तरह की मिठाई, जानें रेसिपी

Wed, 08 Mar 2023 12:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर बनाने जा रहे हैं। अगर आप इस मिठाइयों की रेसिपी को घर पर ट्राई करेंगी तो इससे आपके मेहमान खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Holi 2023 make these type of five sweets at home easily for holi 2023
होली पर अपनों के लिए बनाएं ये पांच तरह की मिठाई - फोटो : istock

Holi 2022: होली रंगों का त्योहार है, जिसमें हर कोई अपने दुश्मनी भूल कर एक-दूसरे को बधाई देता है। जगह-जगह लोग होली की बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं। जिसके चलते लोग अपने घरों में कई तरह के सामान बनाते हैं। जैसे-जैसे होली का त्योहार पास आता है वैसे-वैसे भारतीय घरों में खाने-पीने का सामान बनना शुरू हो जाता है। लोग अपने घरों में पापड़ बनाते हैं, गुजिया बनाते हैं, मठरी और नमकीन बनाते हैं। इसके साथ ही होली पर मिठाई खिलाकर भी मुंह मीठा किया जाता है।



अगर आप भी अपने घर में अपने रिश्तेदारों के लिए मिठाई बनाने जा रहीं हैं, पर इस संशय में हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो हर किसी के मन को भाए तो आपकी इस दुविधा का जबाव हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर बना सकते हैं। अगर आप इन मिठाइयों की रेसिपी को घर पर ट्राई करेंगी तो इससे आपके मेहमान खुश हो जाएंगे। 

Holi 2023 make these type of five sweets at home easily for holi 2023
बेसन की बर्फी की रेसिपी - फोटो : Istock

बेसन की बर्फी

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को साफ कर लें। इसके बाद कड़ाही में घी डालकर इसे अच्छे से भूनें। भूनने के बाद इसे ठंडा करें और ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब आपकी मिठाई के लिए भुना हुआ चने का आटा तैयार है। अब इस पाउडर में चीनी का पाउडर मिलाकर रख लें। इसके साथ में इसमे ड्राई फ्रूट्स भी डाल लें।

अब देसी घी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को रोटी के आटे की तरह गूंथ लें। जब ये सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो किसी बड़ी प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। जिस पर मिश्रण डालकर इसे मचनाहे आकार में काट लें। 

Holi 2023 make these type of five sweets at home easily for holi 2023
काजू पिस्ता रोल

काजू पिस्ता रोल

ये बनाने के लिए आपको काजू को भिगोकर रखने पड़ेंगें। पिस्ता का छिलका निकालकर भी अलग कर दें। अब इन दोनों का अलग-अलग पेस्ट बना लें। इस काजू और पिस्ते के पेस्ट में मात्रा के हिसाब से पांच सौ ग्राम चीनी काजू में और सौ ग्राम चीनी पिस्ता में मिला लें।

इसके बाद एक कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर तब तक भूनें जब तक कि चीनी गल ना जाए। यहीं काम पिस्ता के साथ भी करें। दोनों मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अब किसी समान तली वाले बर्तन में काजू का पेस्ट फैलाकर उसके ऊपर पिस्ता की पतली सी शीट फैलाएं। इसके बाद दोनों का एक साथ रोल बनाएं और अब इसे काट के चांजी के वर्क से सजाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 make these type of five sweets at home easily for holi 2023
चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

घर पर बनाएं चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी

चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी को बनाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको देसी घी, खोवा, घिसा हुआ मिल्क चॉकलेट, बादाम, अखरोट, पिसी चीनी, ब्रेड का बुरादा, घिसा हुआ नारियल, मनचाहे ड्राईफ्रूट्स, इलायची पाउडर, गुलाबजल और केवड़ा एसेंस की जरूरत पड़ेगी।

बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें केवड़ा एसेंस डाल लें। इब इसे बेकिंग ट्रे पर फैला लें। इसके बाद इसे 180 डिग्री में 25 मिनट के लिए ओवन में छोड़ दें। अब बस इसे ठंडा होने का बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें और अपने मेहमानो को परोसें। 

विज्ञापन
Holi 2023 make these type of five sweets at home easily for holi 2023
karachi halwa - फोटो : instagram

ऐसे बनाएं कराची हलवा 

कराची हलवा बनना बेहद आसान है। इसको बनाने के लिए आपको दूध या फिर खोये की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले कॉर्नफ्लोर को पानी में घोल कर रख दें। अब एक पैन में चीपी और पानी डालकर उबालें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें कॉर्नफ्लोर डाल दें। अब इसे धीमीं आंच पर पकाएं। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें घी डालें। साथ में थोड़ी सी टाटरी भी डाल दें। इसे बत तक चलाएं, जब तक ये सारा घी सोख ले। अब इसमें थोड़ा सा फूड कलर डालें। जमने से पहले ही इसे  ट्रे में निकाल लें और ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed