फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023 : होली के लिए ऐसे बनाएं आलू के पापड़, साल भर तक नहीं होंगे खराब

Mon, 06 Mar 2023 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 06 Mar 2023 03:36 PM IST
सार

आज हम आपको आलू के पापड़ बनाने की ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप ऐसे पापड़ बना सकती हैं जो कि साल भर तक खराब नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Holi 2023 Aloo Papad Recipe How To Make Potato Papad Or Aloo Papad At Home News In Hindi
आलू के पापड़

Holi 2023 : होली का नाम सामने आते ही लोगों के जहन में तरह-तरह के खाने का सामानों का नाम आने लगता है। लोगों ने अपने घरों में खाने के सामान बनाना भी शुरू कर दिया है। होली पर लोग एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते है। इसी के चलते सभी के घरों में गुजिया और मिठाइयों के साथ-साथ आलू के पापड़, चिप्स बन रहे हैं। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके द्वारा बनाए गए आलू के पापड़ साल भर से पहले ही खराब हो जाते हैं।



ऐसे में इन्हें स्टोर करके रखना बेहद मुश्किल होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको आलू के पापड़ बनाने की ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप ऐसे पापड़ बना सकती हैं जो कि साल भर तक खराब नहीं होंगे। इन पापड़ों को बनाना भी बेहद ही आसान है। तो आइए देर ना करते हुए आपको आसान तरीके से आलू के पापड़ बनाना सिखाते हैं। 

Holi 2023 Aloo Papad Recipe How To Make Potato Papad Or Aloo Papad At Home News In Hindi
आलू के पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : istock

आलू के पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामान

आधा किलो आलू
3 बड़े चम्मच कुटी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
जरूरत के हिसाब से तेल

Holi 2023 Aloo Papad Recipe How To Make Potato Papad Or Aloo Papad At Home News In Hindi
आलू के पापड़ - फोटो : iStock

विधि

आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को धोकर अच्छे से साफ कर लें। अब इन्हें कुकर में डालकर दो सीटी लगाएं। जब कुकर की सीटी निकल जाए तो आलुओं को पानी से निकाल इसे ठंडे कर लें। आलू ठंडे करने के बाद इन्हें कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद एक बार चमचे की मदद से आलुओं को अच्छे से मैश कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Aloo Papad Recipe How To Make Potato Papad Or Aloo Papad At Home News In Hindi
potato

अब इसमें मिर्च, नमक डाले और एक बार फिर से अच्छे से मिला लें। इसके बाद पापड़ बेलने के लिए दो छोटी पॉलीथीन ले लिजिए। पॉलीथीन मे अंदर की तरफ तेल लगाएं और तेल लगी हुई आलु की लोई को पापड़ वाली मशीन के बीच में रखी पॉलीथीन पर रख दें। अब इसे अच्छे से दबाएं। अगर आपके पास मशीन नहीं है तो चकले की मदद से ऐसा करें।

विज्ञापन
Holi 2023 Aloo Papad Recipe How To Make Potato Papad Or Aloo Papad At Home News In Hindi
पापड़ - फोटो : istock

पापड़ सुखाने के लिए एक बड़ी पारदर्शी पॉलीथीन लें और पापड़ बना-बना कर इस पर डालें। पापड़ बेलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि लोई पर तेल लगा हो और पॉलीथीन में सूखी ना हो। इस पर भी तेल लगा हो। पापड़ बनाने के बाद इसे तीन से चार घंटे तक सूखने दें। इसके बाद अब एक साइड से पापड़ सूखने के बाद उसे पलट दें और फिर दूसरी तरफ से सूखने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed