फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली में झटपट बनाने हों स्वादिष्ट पापड़, तो ये आसान रेसिपी आएगी काम

Wed, 16 Mar 2022 06:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Holi 2022 Easy Homemade Papad Recipe in Hindi
पापड़ की रेसिपी - फोटो : Istock

होली का नाम आते ही रंग, गुझिया और पापड़ याद आ जाते हैं। होली का त्योहार अगर रंगों के बिना अधूरा है तो होली में बनने वाले पारंपरिक नाश्ते के बिना भी अधूरा है। होली में लोग कई तरह की अलग अलग डिश बनाते हैं। मीठे में गुजिया, शक्करपारे तो नमकीन में तरह तरह के करारे पापड़ होते हैं। होली के कई दिन पहले से ही महिलाएं पापड़ बनाना शुरु कर देतीं हैं। आलू के पापड़, साबूदाना पापड़, चावल के पापड़ और अरारोट के पापड़ समेत चिप्स आदि बनते हैं। पापड़ लंबे समय तक स्टोर करने वाला नाश्ता है, जिसे होली के बाद भी कई दिनों तक आप खा सकते हैं और उनका स्वाद भी नहीं जाता। लेकिन अगर आप पापड़ की कोई ऐसी रेसिपी तलाश रहे हैं जो कम समय में आसानी से बन जाए तो चावल के लजीज पापड़ अच्छा विकल्प है। अगली स्लाइड्स में जानिए चावल के पापड़ बनाने की रेसिपी।

Holi 2022 Easy Homemade Papad Recipe in Hindi
पापड़ की रेसिपी - फोटो : iStock

चावल के पापड़ बनाने की सामग्री

250 ग्राम चावल, आधा चम्मच हींग, दो नींबू, चार चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

Holi 2022 Easy Homemade Papad Recipe in Hindi
पापड़ की रेसिपी - फोटो : istock

चावल के पापड़ बनाने की विधि

स्टेप 1- एक लीटर पानी को उबाल लें और उसमें चावल डालकर पांच मिनट के लिए पका लें।

स्टेप 2- चावल के पकने के बाद उसका अतिरिक्त पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 Easy Homemade Papad Recipe in Hindi
पापड़ की रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- अब एक तौलिए या सूती कपड़े पर चावल को फैलाकर हल्का सुखा लें।

स्टेप 4- अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें चावलों को धीरे धीरे भूनें।

विज्ञापन
Holi 2022 Easy Homemade Papad Recipe in Hindi
पापड़ की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 5- भुने चावलों को एक ट्रे में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 6- बाद में मिक्सी में पीसकर चावल का पाउडर तैयार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed