फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बनाएं वेज कीमा, नॉनवेज खाने वाले भी करेंगे पसंद

Wed, 16 Mar 2022 12:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Mar 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
aaj kai rasoi meke vegetable keema with this recipe
veg keema - फोटो : pixabay

नॉनवेज खाने वाले अक्सर वेजिटेरियन खाने को कम पसंद करते हैं। लेकिन वेजिटेबल से बना ये वेज कीमा हर किसी को पसंद आएगा। अगर कुछ तीखा और मसालेदार खाने का मन है तो कीमा की ये रेसिपी लंच या डिनर में बनाकर तैयार कर सकती हैं। वैसे तो कीमा नॉनवेज ही होता है। लेकिन इस तरह से तैयार कीमा लंच से लेकर डिनर तक किसी भी समय बनाकर ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है वेज कीमा बनाने की रेसिपी।

aaj kai rasoi meke vegetable keema with this recipe
मटर - फोटो : Istock
वेज कीमा बनाने के लिए सामग्री

फूलगोभी बारीक कटी हुई, फ्रेंच बींस सौ ग्राम. दो गाजर बारीक कटी हुई, मटर उबले हुए आधा कप, प्याज बारीक कटा, मशरूम कटी हुई, बड़ी इलायची, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, दालचीनी एक टुकड़ा, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल। 

aaj kai rasoi meke vegetable keema with this recipe
veg - फोटो : HAUS HILTL
वेज कीमा बनाने की विधि

वेज कीमा बनाने के लिए किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे बड़ी इलायची, दालचीनी डालें। जब इनका रंग बदल जाए तो गरम मसाला डालें। फिर इस तेल में कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से सारे मसाले भुन जाए तो इसमे कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर चलाएं। इन्हें अच्छी तरह से भुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj kai rasoi meke vegetable keema with this recipe
वेज कीमा - फोटो : social media
जब सारे मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसे फूलगोभी, फ्रेंच बींस, गाजर, मशरूम डाल दें। इन सारी सब्जियों को अच्छे से फ्राई करें। सभी तरह की सब्जियों को पहले से ही काटकर रखें। साथ ही मटर को भी पानी में उबालकर अलग रखें। पानी और नमक स्वादानुसार डालकर पकाएं। जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसमे उबले मटर के दानें डालकर ढंक दें। बस तैयार है वेजकीमा। इसे गर्मागर्म सर्व करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed