फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये लजीज व्यंजन, सेहत के लिए भी रहते हैं फायदेमंद

Tue, 22 Oct 2024 10:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Oct 2024 10:28 AM IST
सार

अगर आप नाश्ते के कुछ ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी हों तो ये लेख आपके ही लिए है। 

विज्ञापन
Healthy Breakfast recipe for diet healthy breakfast recipes indian in hindi
Healthy Breakfast recipe

Healthy Breakfast: सुबह का वक्त हर किसी के लिए काफी अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि जैसा मूड आपका सुबह के वक्त होता है, उसी पर आपका पूरा दिन निर्भर करता है। ऐसे में लोग सुबह के वक्त अच्छी आदतों को फॉलो करते हैं।



बात करें सुबह के नाश्ते की तो ये कहा जाता है कि सुबह के वक्त अच्छे से नाश्ता करना चाहिए। इससे ना सिर्फ दिन भर पेट भरा रहता है, साथ ही में शरीर स्वस्थ भी रहता है लेकिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी अन्य काम पर जाने वालों के पास इतना समय नहीं होता कि वो अच्छे से नाश्ता कर पाएं। ऐसे में लोगों को हेल्दी नाश्ता करने की सलाह दी जाती है।

अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं, जो जल्दी बन भी जाए और हेल्दी भी हो। ऐसे में आज के लेख में हम आपको नाश्ते के कुछ ऐसे ही विकल्प बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी सही साबित हो सकते हैं। 

Healthy Breakfast recipe for diet healthy breakfast recipes indian in hindi
Healthy Breakfast recipe - फोटो : सोशल मीडिया

पोहा

ये एक ऐसा विकल्प है, जिसे बनाना बेहद आसान है। नमकीन डालकर आप पोहा खा सकते हैं। अगर आपको सादा पोहा पसंद है तो ये भी एक बेहतर विकल्प है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये पसंद आता है। 

Healthy Breakfast recipe for diet healthy breakfast recipes indian in hindi
Healthy Breakfast recipe - फोटो : istock

मूंग दाल का चीला

आप अपनी पसंदीदा मसालों और सब्जियों के साथ कम समय में मूंग दाल का चीला आसानी से तैयार कर सकते हैं। हरे धनिए की चटनी के साथ ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Breakfast recipe for diet healthy breakfast recipes indian in hindi
Healthy Breakfast recipe - फोटो : social media

डोसा

साउथ इंडिया के साथ-साथ पूरे देश में डोसा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये नारियल की चटनी के साथ नाश्ते में परोसा जाता है। डोसा बेहद कम तेल में बनता है, ऐसे में ये एक हेल्दी विकल्प है। 

विज्ञापन
Healthy Breakfast recipe for diet healthy breakfast recipes indian in hindi
Healthy Breakfast recipe - फोटो : पिक्साबे

इडली सांभर

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो तो इडली सांभर एक बेहतर विकल्प है। आप चाहें तो इसके साथ नारियल की चटनी भी परोस सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed