Happy Lohri 2023 Special Dishes: साल के पहले महीने में सबसे पहला और प्रमुख त्योहार लोहड़ी का होता है, जो लगभग पूरे देश में मनाई जाती है। लोहड़ी नई फसल का त्योहार होता है, जिसे विशेषकर पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर तरह तरह के पकवान बनते हैं। कोई भी त्योहार लजीज व्यंजनों के बिना अधूरा है। भारत में हर त्योहार के अपने कुछ पारंपरिक पकवान होते हैं, जैसे होली में गुजिया और ईद में सिवैया बनाई और खाई जाती है। इसी तरह लोहड़ी पर भी कुछ पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। इस वर्ष लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जा रही है। इस पर्व पर अगर आप घर पर ही पकवान बनाना चाहते हैं तो पांच तरह के व्यंजनों से त्योहार में स्वाद का जायका बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी के मौके पर फटाफट तैयार होने वाले पकवानों के बारे में।
Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी के खास अवसर पर जरूर बनाएं ये पांच पारंपरिक व्यंजन, त्योहार पर बढ़ेगा खाने का स्वाद
गुड़ की खीर
लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर गुड़ से बने व्यंजनों का सेवन किया जाता है। इसलिए अगर आप लोहड़ी पर मीठा तैयार करना चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ का उपयोग करें। गुड़ और मखाने की लजीज खीर इस मौके पर अधिक स्वादिष्ट लगेगी।
Lohri 2023 Special Recipe: लोहड़ी पर तैयार करें मीठा, आसान विधि से बनाएं गुड़ की ये खास मिठाई
तिल की टिक्की
तिल सेहत के लिए लाभकारी होता है और मकर संक्रांति व लोहड़ी पर तिलकुट का सेवन किया जाता है। तिल के लड्डू भी इस त्योहार में खाने की परंपरा होती है। लेकिन अगर आप तिल का कोई नमकीन स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो तिल की टिक्की घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म तिल की टिक्की का जायका बढ़ जाएगा।
Makar Sankranti Recipes: मकर संक्रांति पर तैयार करें तिल से बना नमकीन स्नैक्स, आसान है विधि
मूंगफली की चिक्की
गुड़ और मूंगफली की चिक्की भी घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। मूंगफली की चिक्की बनाने में अधिक सामग्री और समय की जरूरत भी नहीं होती। सिर्फ मूंगफली, गुड़ और घी से इसे तैयार कर सकते हैं और लंबे समय तक स्टोर करके सेवन कर सकते हैं।
Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर बनाएं गुड़ और मूंगफली का खास व्यंजन, जानें आसान विधि
दाल-चावल की खिचड़ी
लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस त्योहार में चावल की खिचड़ी का भी सेवन करते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल पर मूंग दाल, चना दाल या उड़द दाल की खिचड़ी बनती है।
Pongal 2023 Recipe: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, विधि है आसान