फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2023 Recipe: पोंगल पर तैयार करें चावल से बना ये खास व्यंजन, विधि है आसान

Sat, 14 Jan 2023 06:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Today’s Kitchen: Pongal 2023 Special Rice Dish to Prepare Know Recipe in Hindi
पोंगल 2023 की खास रेसिपी - फोटो : अमर उजाला

Pongal 2023 Recipe: वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी में कई अहम पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने लोहड़ी, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी का त्योहार मनाते हैं। वैसे तो  हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है। मकर संक्रांति को अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। जैसे गुजरात में उत्तरायण, उत्तर पूर्वी राज्यों में खिचड़ी और दक्षिण राज्यों में पोंगल के नाम से जाना जाता है। पोंगल मुख्य रूप से तमिलनाडु में मनाते हैं। यह चार दिन का त्योहार होता है, जिसमें भगवान सूर्य देव की आराधना की जाती है। इस दिन नई फसल के आने की खुशी मनाते हैं। घर पर कई तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार करते हैं। पोंगल के पर्व में चावल के व्यंजन भी तैयार करते हैं। चावल की मीठी डिश से लेकर खिचड़ी आदि बनाई जाती है। इस बार पोंगल के पर्व पर चावल और मूंग की दाल को मिलाकर एक खास डिश बनाएं। इसे मेलागु कहते हैं, यह रही पोंगल पर चावल के व्यंजन की विधि।

Today’s Kitchen: Pongal 2023 Special Rice Dish to Prepare Know Recipe in Hindi
पोंगल के लिए खास चावल डिश की रेसिपी - फोटो : PTI

पोंगल पर चावल का व्यंजन बनाने का सामान

चावल, मूंग की दाल, देसी घी, जीरा, अदरक, काली मिर्च और करी पत्ता।

Today’s Kitchen: Pongal 2023 Special Rice Dish to Prepare Know Recipe in Hindi
पोंगल के लिए खास चावल डिश की रेसिपी - फोटो : istock

चावल की डिश बनाने की विधि

स्टेप 1- चावल और मूंग दाल को अच्छे तरीके से पानी से धो लें।

स्टेप 2- अब प्रेशर कुकर में देसी घी डालकर गर्म करें।

स्टेप 3- हल्की आंच में घी में मूंग की दाल डालकर भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Kitchen: Pongal 2023 Special Rice Dish to Prepare Know Recipe in Hindi
पोंगल के लिए खास चावल डिश की रेसिपी

स्टेप 4- जब खुशबू आने लगे तो भीगे हुए चावल डाल दें।

स्टेप 5- अब चावल और दाल में तीन से चार कप पानी मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 6- प्रेशर कुकर की करीब तीन से चार सीटियां आने तक पकाएं।

विज्ञापन
Today’s Kitchen: Pongal 2023 Special Rice Dish to Prepare Know Recipe in Hindi
पोंगल के लिए खास चावल डिश की रेसिपी - फोटो : Social media

स्टेप 7- अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर, बारीक कटी अदरक, कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।

स्टेप 8- अब करी पत्ता डालकर कुछ सेंकेड पकाएं। हींग का तड़का देकर गैस बंद कर दें।

स्टेप 9- अब पके हुए चावल और दाल की खिचड़ी में यह तड़का मिला लें।

पोंगल की खास डिश तैयार है, नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed