फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti Recipes: मकर संक्रांति पर तैयार करें तिल से बना नमकीन स्नैक्स, आसान है विधि

Sun, 15 Jan 2023 08:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Special Recipe Of Til Snacks Sesame seeds Recipe in Hindi
तिल के स्नैक्स - फोटो : Istock

Makar Sankranti 2023 Recipe Of Til Snacks: 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का पर्व है। इस दिन से सर्दियों का मौसम खत्म होने लगता है और पतझड़ की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति के मौके पर लोग सुबह स्नान दान के बाद दही चूड़ा, खिचड़ी और तिल से बने लड्डू का सेवन करते हैं। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर इन चीजों को खाना शुभ माना जाता है। इन सभी का सेवन सेहत के लिए भी लाभकारी है और सर्दी में खाने से गर्माहट भी मिलती है। भारतीय रसोई में तिल के लड्डू, तिलकुट आदि बनता है। हालांकि कुछ लोगों को अधिक मीठा खाना पसंद नहीं होता। ऐसे में तिल से नमकीन स्नैक्स भी बनाकर परोस सकते हैं। बाजार में तिल की कई मिठाई और लड्डू मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप तिल से बना कोई नमकीन स्नैक्स खाना चाहते हैं तो यहां आपको एक आसान विधि बताई जा रही है। घर पर ही तिल के बने नमकीन स्नैक्स मकर संक्रांति पर लजीज व्यंजनों के स्वाद को बढ़ा देंगे।

Makar Sankranti 2023 Special Recipe Of Til Snacks Sesame seeds Recipe in Hindi
तिल की टिक्की - फोटो : iStock

तिल का नमकीन स्नैक्स

आप तिल से टिक्की चाट बना सकते हैं। तिल टिक्की बनाना आसान है और स्वाद में लजीज भी लगता है।  तिल टिक्की बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी।

तिल की टिक्की बनाने की सामग्री

दो कप आटा, एक कप बेसन, एक चम्मच घी, एक उबला हुआ आलू, एक कप तिल, नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया, सेंकने के लिए तेल।

Makar Sankranti 2023 Special Recipe Of Til Snacks Sesame seeds Recipe in Hindi
तिल की टिक्की - फोटो : Istock

तिल की टिक्की बनाने की विधि

स्टेप 1- गेंहू के आटे और बेसन को मिला लें।

स्टेप 2- इस आटे में आधा कप तिल, एक उबला आलू, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Special Recipe Of Til Snacks Sesame seeds Recipe in Hindi
तिल की टिक्की - फोटो : Istock

स्टेप 3- मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच घी मिलाकर आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें।

स्टेप 4- अब आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लें।

स्टेप 5- बचे हुए आधे कप तिल को चकले पर फैलाकर टिक्की को बेल लें।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Special Recipe Of Til Snacks Sesame seeds Recipe in Hindi
तिल की टिक्की - फोटो : Istock

स्टेप 6- इस तरह से टिक्की तिल से चिपक जाएगी।

स्टेप 7- अब मध्यम आंच पर पैन या तवा गर्म करें।

स्टेप 8- हल्का तेल फैला कर टिक्की को सुनहरा होने तक सेंकें। ध्यान रखें कि आंच धीमी हो, ताकि टिक्की कुरकुरी बने।

तिल की टिक्की तैयार है। चटनी के साथ परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed