फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर बनाएं गुड़ और मूंगफली का खास व्यंजन, जानें आसान विधि

Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2023 Special Recipe How To Make Peanut Chikki Recipe Gud Ki Chikki Kaise Banaye In Hindi
मूंगफली की चिक्की - फोटो : Istock

Lohri 2023 Recipe: 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व है और अगले दिन 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। दोनों ही पर्व सर्दी और नई फसल से जुड़े हुए हैं, जिसे भारत के लगभग हर राज्य में अलग अलग नामों और परंपराओं के मुताबिक मनाया जाता है। किसी भी पर्व में खास व्यंजन पकाए जाते हैं। बिना मीठे पकवान के त्योहार फीका लगता है। ऐसे में इन दोनों ही पर्व की खास बात होती है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति में मौसमी खाद्य सामग्रियों का सेवन होता है। जैसे इस मौसम में मूंगफली और गुड़ दोनों का ही सेवन किया जाता है। यह सेहत के लिए लाभकारी होते हैं और सर्दी में शरीर को गर्माहट पहुंचाते हैं। ऐसे में लोहड़ी और मकर संक्रांति के लिए घर की रसोई में कोई खास व्यंजन या स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो गुड़ और मूंगफली से मीठा पकवान बनाएं। सर्दियों के मौसम में गुड़ की चिक्की खाने को मिलती है। इस बार गुड़ और मूंगफली की चिक्की घर पर ही आसानी से तैयार करें। अगली स्लाइड्स में गुड़ की चिक्की बनाने की विधि बताई जा रही है।


 

Lohri 2023 Special Recipe How To Make Peanut Chikki Recipe Gud Ki Chikki Kaise Banaye In Hindi
मूंगफली की चिक्की - फोटो : pexel

गुड़ की चिक्की बनाने की सामग्री

गुड़ और मूंगफली की चिक्की बनाने के लिए आपको अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती। सिर्फ एक कप मूंगफली के दाने, एक कप गुड़ के टुकड़े और दो चम्मच घी से चिक्की तैयार कर सकते हैं। 

Lohri 2023 Special Recipe How To Make Peanut Chikki Recipe Gud Ki Chikki Kaise Banaye In Hindi
मूंगफली की चिक्की - फोटो : iStock

चिक्की बनाने की विधि

स्टेप 1- एक कड़ाही में मूंगफली को सूखा भून लें।

स्टेप 2- मूंगफली जब ठंडी हो जाए तो उसे हाथ से मसलकर छिलके निकाल लें।

स्टेप 3- अब एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें, उसमें गुड़ के टुकड़े और एक चम्मच घी मिला लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2023 Special Recipe How To Make Peanut Chikki Recipe Gud Ki Chikki Kaise Banaye In Hindi
मूंगफली की चिक्की - फोटो : Istock

स्टेप 4- गुड़ को लगातार धीमी आंच पर पिघलाएं और उसे धीरे धीरे चम्मच से चलाते रहें।

स्टेप 5- जब गुड़ पूरी तरह से पिघलने लगे और उसमें उबाल आने लगे तो हल्का पानी मिला सकते हैं।

स्टेप 6- जब गुड़ की चाशनी तैयार हो जाए तो आंच धीमी करके उसमें मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
 

विज्ञापन
Lohri 2023 Special Recipe How To Make Peanut Chikki Recipe Gud Ki Chikki Kaise Banaye In Hindi
चिक्की - फोटो : Istock

स्टेप 7- अब गैस बंद कर दें और किसी ट्रे या थाली में घी लगाकर गुड़ की चाशनी को समतल फैला लें।

स्टेप 8- इस मिश्रण को पतला फैलाकर बेलन से घी लगाकर चिक्की को बेल लें।

स्टेप 9- इसे ठंडा होने के लिए रख दें। बाद में चाकू से बर्फी के आकार में काट लें।

गुड़ और मूंगफली की चिक्की तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed