फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav Bhog: इस विधि से बेसन के लड्डू बनाकर लगाएं हनुमान जी का भोग

Sat, 12 Apr 2025 07:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 12 Apr 2025 07:28 AM IST
सार

हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप भोग लगाने के लिए घर पर ही बेसन के लड्डू तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
hanuman janmotsav Special Besan Ke Laddoo Recipe and method in Hindi  jaane besan laddu banane ki vidhi
इस विधि से बेसन के लड्डू बनाकर लगाएं हनुमान जी का भोग - फोटो : Adobe stock

Hanuman Janmotsav Bhog: भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार के रूप में पूजे जाने वाले हनुमान जी का सनातन धर्म में काफी महत्व है। 12 अप्रैल के दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए लोगों ने तैयारी भी कर ली है। उनके जन्मोत्सव को लेकर हर कोई काफी उत्साहित रहता है।



ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि हनुमान जी की पूजा की जाए तो आपपर कृपा अवश्य होगी। इसी के चलते हनुमान जन्मोत्सव के दिन न सिर्फ लोग पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि भगवान का पसंदीदा भोग भी उन्हें चढ़ाते हैं। पवनपुत्र का पसंदीदा भोग बेसन के लड्डू हैं, जिसे आप आसान विधि से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

hanuman janmotsav Special Besan Ke Laddoo Recipe and method in Hindi  jaane besan laddu banane ki vidhi
बेसन के लड्डू बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
बेसन के लड्डू बनाने का सामान
  • बेसन - 1 कप
  • घी - 1/2 कप
  • चीनी - 3/4 कप 
  • इलायची पाउडर - 1/4 टीस्पून
  •  बादाम, पिस्ता और काजू

 

hanuman janmotsav Special Besan Ke Laddoo Recipe and method in Hindi  jaane besan laddu banane ki vidhi
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : iStock
लड्डू बनाने की विधि

यदि आपको भी हनुमान जन्मोत्सव के लिए बेसन के लड्डू बनाने हैं तो हम आपको यहां उसकी सबसे आसान विधि बताएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले बेसन भूनना है। बेसन भूनने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर उसे अच्छे से गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें बेसन को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इस दौरान गैस को एक दम धीमा रखें और बेसन को लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman janmotsav Special Besan Ke Laddoo Recipe and method in Hindi  jaane besan laddu banane ki vidhi
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram

बेसन को यदि आप सही से नहीं चलाएंगे तो ये कढ़ाई में नीचे लगकर जलने लगेगा। जब बेसन सुनहरा हो जाए तो उसमें आधा कप घी डालकर भूनें। इससे बेसन में अच्छी सी खुशबू आने लगेगी।

विज्ञापन
hanuman janmotsav Special Besan Ke Laddoo Recipe and method in Hindi  jaane besan laddu banane ki vidhi
लड्डू बनाने की विधि - फोटो : instagram

जब तक ये भुन रहा है, इसी बीच एक अब एक अलग कढ़ाई में चीनी और आधे कप पानी डालकर चाशनी बनाएं। इसे चाशनी को तब तक उबलने दें, जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed