फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instant Dhokla Recipe: शाम के नाश्ते में बिना खमीर के ऐसे बनाएं ढोकला, आसान है इसे बनाने की विधि

Fri, 11 Apr 2025 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

यदि आप शाम के नाश्ते में बिना खमीर के झटपट ढोकला बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Easy Instant Dhokla Recipe Without Fermentation for Evening Snack Dhokla Banane Ki Vidhi in Hindi
शाम के नाश्ते में बिना खमीर के ऐसे बनाएं ढोकला - फोटो : Adobe stock

Instant Dhokla Recipe: हर रोज शाम के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक को भूख लग जाती है। ऐसे में आप रोज-रोज बाहर का खाना नहीं खा सकते। ज्यादा बाहर का खाना खाने से सेहत पर काफी गलत प्रभाव पड़ता है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाना भी काफी आसान है, और इसके सेवन से आपका मन भी खुश हो जाएगा।


यहां हम बात कर रहे ढोकला की, इसे बनाने के लिए बैटर में खमीर उठाना पड़ता है, जिसमें कम से कम 7-8 घंटे का समय लगता है। इसी के चलते हम आपको यहां बिना खमीर के ही ढोकला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ताकि यदि आप झटपट ढोकला बनाना चाहें तो आपको अपना मन न मारना पड़े। 
Easy Instant Dhokla Recipe Without Fermentation for Evening Snack Dhokla Banane Ki Vidhi in Hindi
ढोकला बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

ढोकला बनाने का सामान

  • बेसन- 1 कप 
  • दही- 1/2 कप 
  •  नमक - स्वाद अनुसार
  •  चीनी -1 चम्मच
  •  नींबू का रस- 1 चम्मच 
  • इनो -  खमीर उठाने के लिए

 

Easy Instant Dhokla Recipe Without Fermentation for Evening Snack Dhokla Banane Ki Vidhi in Hindi
ढोकला - फोटो : Adobe stock

ढोकला बनाने की विधि

बिना खमीर के ढोकला बनाने के लिए बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छान लें। इसके बाद एक कटोरे में बेसन, दही, नमक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Instant Dhokla Recipe Without Fermentation for Evening Snack Dhokla Banane Ki Vidhi in Hindi
ढोकला - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि ढोकले का ये बैटर ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इसे ढककर 2 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। जब ढोकला तैयार करना हो तो अब बैटर में नींबू का रस और इनो डालें। जैसे ही झाग उठे, तुरंत अच्छे से मिक्स करें। अच्छी तरह से इसे मिक्स करें और स्टीमर में डालने की तैयारी करें।
विज्ञापन
Easy Instant Dhokla Recipe Without Fermentation for Evening Snack Dhokla Banane Ki Vidhi in Hindi
ढोकला - फोटो : Adobe stock
इसके लिए स्टीमर के मोल्ड में थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर उसमें बैटर डाल दें। अब इसे पकने दें। आधे घंटे के बाद इसमें चाकू लगाकर देखें, यदि चाकू बैटर में से साफ तरीके से बाहर निकल आया है तो मतलब कि ढोकला पक गया है। ढोकले को निकालकर बराबर पीस में काटकर एक प्लेट में रख लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed