फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: दही और बेसन से बनने वाली गुजराती डिश, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Thu, 03 Mar 2022 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
gujrati dish khandvi perfect for morning brakfast here is the recipe
khandvi - फोटो : istock

गुजरात की कई सारी डिश पसंद की जाती है। जिसमे ढोकला और खांडवी खासतौर पर शामिल है। ढोकला की ही तरह लोगों को लगता है कि खांडवी बनाना कठिन है। लेकिन कुछ आसान सी ट्रिक की मदद से खांडवी को फटाफट तैयार किया जा सकता है। दही और बेसन से बनने वाली ये डिश सुबह के नाश्ते के लिए एक हेल्दी विकल्प है। क्योंकि ये तला-भुना नहीं होता। वहीं बेसन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं गुजराती डिश खांडवी। 

gujrati dish khandvi perfect for morning brakfast here is the recipe
besan
खांडवी बनाने के लिए सामग्री

खांडवी बनाने के लिए जरूरत होगी बेसन सौ ग्राम, दही एक कप, हरी मिर्च तीन से चार बारीक कटी हुई. हल्दी एक चौथाई चम्मच, अदरक का पेस्ट, कच्चा नारियल इसे कद्दूकस कर रख लें, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल एक से दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।

gujrati dish khandvi perfect for morning brakfast here is the recipe
besan - फोटो : सोशल मीडिया
खांडवी बनाने की विधि

गुजरात की डिश खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले दही को लेकर किसी बर्तन में फेंट लें। फिर इसमे बेसन को मिला दें। इन दोनों को अच्छी तरह से फेंट कर मिक्स कर लें। अब इस दही और बेसन के मिक्सचर में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्ची, हल्दी, नमक स्वादानुसार डालें। साथ में इसमे दो कप पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gujrati dish khandvi perfect for morning brakfast here is the recipe
बेसन - फोटो : istock

अब कड़ाही को गर्म करें और गैस की आंच को मध्यम कर दें। फिर इसमे बेसन और दही के घोल को डाल दें। इस घोल को धीमी आंच पर दस मिनट पकाएं। या फिर लगातार चलाते हुए तब तक पकाए जब तक कि घोल गाढ़ा ना हो जाए। अब इस घोल को किसी ट्रे या फिर प्लेट में फैलाएं। ध्यान रहे कि ये घोल काफी पतला हो। अगर एक ट्रे में नहीं आ रहा तो ट्रे की संख्या बढ़ाकर सारे में घोल पलटकर फैला दें। 

विज्ञापन
gujrati dish khandvi perfect for morning brakfast here is the recipe
khandvi - फोटो : istock

अब इसे किनारे रख दें। जिससे कि ये ठंडा हो जाए। ठंडा होकर ये घोल जम जाएगा। अब इसे चाकू की मदद से दो इंच पतला काट लें और पतली पट्टियों को रोल करते जाएं। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इस तेल में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं। अब इस तड़के को सारी खांडवी के ऊपर डालें। तैयार है स्वादिष्ट गुजराती खांडवी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed